सिरफिरे आशिक ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका और उसके दोस्त का किया एक्सीडेंट
राजधानी भोपाल में एकतरफा प्यार में नाकाम आशिक ने प्रेमिका और उसके दोस्त का एक्सीडेंट कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।
भोपाल,26 अप्रैल। राजधानी भोपाल एक सिरफिरे आशिक ने एक तरफा प्रेम के चलते युवती और उसके दोस्तों को हत्या की नीयत से कार के द्वारा पीछे से टक्कर मार दी। वहीं पुलिस ने हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज कर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला रविवार की शाम का है जब एक युवक युवती का एक्सीडेंट का मामला भोपाल के रविंद्र भवन के पास सामने आया था। जहां पर एक कार सवार ने स्कूटी सवार युवक युवती को जोर से टक्कर मार दी थी वही पास की गली से टक्कर मारकर फरार हो गया था इस पूरे मामले में पुलिस ने उस दौरान अज्ञात कार चालक के खिलाफ एक्सीडेंट का मामला दर्ज किया था और जांच शुरू कर दी थी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद कार चालक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की वहीं एक्सीडेंट के बाद पीड़िता बेहोश हो गई थी जब उसका होश आया और उससे आरोपी को सामने खड़ा कर पूछताछ की तो उसने बताया कि यह उसका पूर्व का दोस्त है और इससे एक तरफा प्रेम करता है जिसके बाद पीड़िता का कुछ विवाद हुआ था और वह उसके साथ रहना छोड़ कर दूसरे व्यक्ति से दोस्ती कर ली थी और वह उसी के साथ घूम रही थी उसी दौरान उस शख्स ने हत्या की नियत से पीछे से आकर पीड़िता को टक्कर मार दी जिसके चलते पीड़िता के चेहरे पर कई फैक्चर आए हैं और शरीर पर भी फैक्चर आए हैं वहीं पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो आरोपी ने भी वारदात को करना कबूला जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले में बदले की नियत होने से हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। और आरोपी की कार भी जप्त कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications