भोपाल : 6 साल पहले खरीदा था 17 लाख का हीरा, बेचने गया तो नकली निकला
भोपाल। नकली डायमंड बेचने पर प्रतिष्ठित ब्रांड के मालिक और मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला करवाया गया है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत एक प्रतिष्ठित निजी शोरूम ज्वैलर्स के मालिक और मैनेजर पर मामला दर्ज हुआ है।

जानकारी के अनुसार कोहेफिजा निवासी सैयद तारीख ने 2014 में निजी शोरूम मालवीय नगर से डायमंड खरीदा था, जिसकी कीमत 17 लाख थी। छह साल बाद जब वह उसे 2018 में उसी से सटे एक शोरूम में बेचने पहुंचा तो उसने डायमंड नकली होना बताया।
इसके बाद उसने डायमंड को चेकिंग के लिए मुंबई भेजा तो उसका सैंपल नकली आया। युवक ने eow में शोरूम मालिक और मैनेजर के खिलाफ उसे धोखा देने को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया था। वहां से उसे बताया गया कि राजधानी भोपाल के जिस स्थान पर उसके साथ धोखा हुआ है उस थाने को सूचना दें। उसने 4 दिन पहले अरेरा हिल्स थाने में सूचना दी।
अरेरा हिल्स थाने ने जांच की तो जांच में सही पाया गया। वहीं, अरेरा हिल्स पुलिस ने शोरूम मालिक दर्पण आनंद और मैनेजर राजेश चोपड़ा पर धारा 420 व 468 सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications