Bhopal News: बेरोजगार कारपेंटर ने खुद को फांसी लगाने के पहले पत्नी और बेटी की हत्या की

राजधानी भोपाल में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है। मंत्रालय के सामने स्थित भीम नगर बस्ती में रहने वाले एक परिवार में 3 लोगों के शव मिले है।

Body of daughter found along with carpenter husband wife in Bhim Nagar area Arera Hills

Bhim Nagar bhopal news: राजधानी भोपाल के भीम नगर में 3 डेड बॉडी मिलने से सनसनी फैल गई। राजधानी में मंत्रालय के सामने भीम नगर झुग्गी बस्ती में पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद पति अभी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच में सामने आया कि 42 वर्षीय धन्नालाल प्रजापति में किसी बात पर हुए विवाद के बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी पत्नी के शरीर में सामान्य छूट मिली है ऐसे में अभी स्पष्ट नहीं हो सका कि उसने पत्नी की हत्या कैसे की है उसी कमरे में सो रही 13 वर्षीय बेटी खुशी के सिर में पीछे से चोट लगी है।

अभी तक की जांच में सामने आया कि धन्नालाल प्रजापति ने पहले पत्नी की हत्या की है पत्नी की हत्या के समय बेटी की नींद खुल गई होगी बेटी ने विरोध किया होगा तो धन्नालाल ने सर को दीवार पर पटक दिया होगा ऐसा पुलिस इसलिए मान रही है क्योंकि बेटी खुशी के सिर में पीछे चोट लगी है उक्त चोट दीवार में सिर लगने से ही आती है।

अरेरा हिल्स के थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि धन्नालाल प्रजापति (42 वर्षीय) अपनी पत्नी मंजू (38) और खुशी(13) और बेटे के साथ मंत्रालय के सामने झुग्गी बस्ती में रहता था यह कारपेंटर का कार्य करता था। बीते 2 महीने से भी बेरोजगार था। पुलिस ने बताया कि मृतक नशा करता था नशे के कारण पहले भी उसका पत्नी के साथ विवाद होता रहता था।

परिजनों ने कहा आर्थिक कर्ज से था परेशान

मृतक धन्नालाल के परिजनों ने बताया कि धन्नालाल पिछले 2 महीने से बेरोजगार था उस पर कई लोगों का कर्जा भी था, जिसके चलते में परेशान रहता था। काम नहीं मिलने के कारण उसका पत्नी से झगड़ा होने लगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। अभी तक कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।

भीम नगर की बस्ती में 3 मौतों के बाद मातम छाया हुआ है मृतक के घर के सामने पड़ोसियों की भीड़ लगी हुई है और सभी उसके इस कदम से हैरान है वही उसके 14 साल के बेटे को नानी के घर भेज दिया गया है पुलिस ने जिस कमरे में हत्या और फिर आत्महत्या हुई उसे सील कर दिया है फिलहाल मामले की जांच एफएसएल और क्राइम ब्रांच की टीम कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+