Anuppur: सोन नदी में स्कूली बच्चों से भरी नाव पलटी, किसी तरह बचाई गई 18 लोगों की जिंदगी
अनूपपुर 22 सितंबर। जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां स्कूली विद्यार्थियों से भरी नाव पलट गई। घटना ग्राम पंचायत बकेली के के पास सोन नदी की है। राहत की खबर यह रही कि सभी छात्र-छात्राओं को सुरक्षित बचा लिया गया। बताया गया कि घटना उस वक्त घटी जब नाविक रोज की तरह सुबह 10 बजे स्कूली बच्चों को छोड़ने जा रहा था। नाव में कक्षा 9वीं से बारहवीं तक के करीबन 18 बच्चे नाव में बैठे हुई थे। ग्राम पंचायत बकेली से बच्चों को बैठाकर सोन नदी के दूसरे छोर पर नाव पहुंची, तभी नाव में सवार छात्र-छात्राएं उतरने की कोशिश करने लगे। जल्दबाजी के चक्कर में सभी छात्र एक साथ नाव में खड़े हो गए और उतरने की कोशिश करने लगे, कि तभी इसी हड़बड़ाहट में नाव अनियंत्रित होकर पानी में पलट गई। और देखते ही देखते सभी 18 विद्यार्थी पानी में गिर गए। छात्रों के पानी में गिरते ही चीख-पुकार शुरू हो गई। फौरन नाविक ने छात्र-छात्राओं को पानी से बाहर निकाला।
Recommended Video

जर्जर नव में कर रहे थे सवारी
नाव की आप हालत देख सकते हैं इस टूटी फूटी नाव से ये बच्चे नदी पार कर स्कूल जाते हैं। आज एक बड़ा हादसा होते होते रह गया पर सुखद खबर ये है कि इस बड़ी घटना में कोई भी बच्चा घायल नहीं हुआ है।

अधूरा पुलिस 7 सालों से निर्माणाधीन
बताते चलें कि ये जो अधूरा पुल आप देख रहे हैं ये पिछले 7 वर्षों से निर्माणधीन है पर आज तक नहीं बन सका और इस पुल ग्राम बकेलि और चचाई को जोड़ना था जिससे यहां के विद्यार्थी आसानी से विद्यालय जा सके अगर बिना नदी पार किये इन बच्चों को चचाई पढ़ने जाना पड़े तो 23 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है जबकि नदी पार कर महज 1 किलोमीटर में चचाई पहुंचा जा सकता है।

ग्रामीणों के द्वारा किया गया रेस्क्यू
इस हादसे की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची तब तक ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के द्वारा रेस्कयू कर बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया था।

18 जिंदगी को नाविक ने बचाया सुरक्षित
बताया जा रहा है कि घटना के वक़्त नाव में 16 छात्राएं और 2 छात्र सवार थे। नाविक ने सभी लड़की लड़कों को को डूबने से बचाते हुए एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर पानी से बाहर निकाला। खुद नाविक भी इस हादसे को देखकर डर गया लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और 1-1 करके बच्चों को नदी से बाहर निकाला, ग्राम पंचायत कैल्होरी के चचाई में शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में बकेली,कोदयली, खाडा, पोड़ी, मानपुर समेत करीब 11 गांव के विद्यार्थि जाते हैं। इनमें से कई छात्र-छात्राएं नाव से नदी पार करते हैं। वही हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंची।












Click it and Unblock the Notifications