MP BJP News: महिला दिवस पर हर मंडल में चुनिंदा महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड देगी भाजपा
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने बैठक में कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना का शुभारंभ किया है। इसे प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी।

मध्यप्रदेश में साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में बीजेपी संगठन कार्यकर्ताओं को लेकर सजग और संगठन को मजबूत रखना चाहता है। इसी क्रम में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में तय किया गया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित मंडल स्तर पर प्रबुद्ध महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
मध्य प्रदेश बीजेपी संगठन के महामंत्री हितानंद ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित मंडल स्तर पर प्रबुद्ध महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड सम्मान, सरकार के लाभार्थियों के साथ सेल्फी विथ लाभार्थी, कमल मित्र सर्टिफिकेट कोर्स और मन की बात कार्यक्रम बूथ स्तर पर आयोजित हो, इसके लिए विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने नारी सशक्तिकरण की दिशा में कई उल्लेखनीय कार्य किए है। सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचे। इसके लिए महिला मोर्चा और अधिक परिश्रम करें। उन्होंने कहा कि मोर्चा के पदाधिकारी बहनें जितना अधिक प्रवास करेंगी। पार्टी को उतना ही लाभ मिलेगा।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना का शुभारंभ किया है। इसे प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। इस योजना से बहनों की जिंदगी बेहतर बनेगी। बहने सशक्त होंगी तो परिवार से सख्त होगा, परिवार सशक्त होगा तो समाज सशक्त होगा, समाज सशक्त होगा तो प्रदेश सशक्त होगा
गौरतलब है कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान लगातार महिला हितों की बात करते हैं। सीएम शिवराज ने लाडली बहना योजना में बताया कि महिलाओं को हर महीने ₹1000 उनके खाते में डाले जाएंगे। जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके। इस योजना के फार्म महिला दिवस से भरना शुरू हो जाएंगे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा प्रभारी सीमा सिंह जादौन ने कहा कि पार्टी की कार्यकर्ता बहनें प्रदेश और केन्द्र सरकार की योजनाएं जन जन तक पहुंचे, इसके लिए निरंतर प्रयासरत है। मोर्चा की बहनें सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए संभागीय स्तर पर प्रभारी बनाया जायेगा, जो कार्यक्रमों की तैयारियों पर समीक्षा करेगा। महिला मोर्चा की पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता प्रदेश की लाभार्थियों से संपर्क करेगा।












Click it and Unblock the Notifications