BJP प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा ने कहा- MP में सरकारी प्रयासों से गरीबी में आई 15.94 प्रतिशत की कमी

MP News: BJP के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की इंदिरा गांधी की सरकार ने नारा दिया था कि देश से गरीबी हटाएंगे, लेकिन देश से गरीबी तो नहीं हटी बल्कि लोग गरीबी के तले दबते चले गए। मध्यप्रदेश में 1 करोड 36 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए हैं, जिसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का आभार जताता हूं और बधाई देता हूं। 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनी, तो उन्होंने कहा था कि मेरी सरकार गरीबों को समर्पित सरकार है।

शर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि आज मध्यप्रदेश के नीति आयोग ने बहुआयामी गरीबी पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की है। इसके बारे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि मध्यप्रदेश में गरीबी में 15.94 प्रतिशत की कमी आई है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में गरीबों की आबादी में 20.58 प्रतिशत की गिरावट आई है। गरीबों के जीवन में यह आमूलचूल सुधार सरकार की जनहितैषी योजनाओं के बल पर हुआ है।

BJP State President VD Sharma said- 15 percent reduction in poverty due to government efforts in MP

कांग्रेस के गरीबी हटाओ के नारे खोखले हुए साबित

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा गरीब कल्याण के लिए शुरू की गई योजनाओं को देखकर खुशी होती है कि आज हर घर में खुशहाली है। लोग आत्मनिर्भर बन रहे हैं। रोटी, कपड़ा, मकान, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं न होना भी गरीबी है, लेकिन इस कमी को दूर करने का काम शिवराज सरकार ने किया है। लाड़ली लक्ष्मी योजना लागू करने के बाद से प्रदेश में लिंगानुपात में सुधार हुआ है। पुलिस भर्ती में महिलाओं को आरक्षण दिया है। महिलाओं को सशक्त बनाने लाडली बहाना योजना लाई गई है और प्रत्येक माह लाड़ली बहनों के खाते में एक हजार रुपये डाले जाते हैं।

कांग्रेस के नेता बेशर्म

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों के दौरान देश में गरीबी बढऩे का मुख्य कारण भ्रष्टाचार था। कांग्रेस के ही एक प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि हम दिल्ली से एक रुपया भेजते हैं, तो गांव तक सिर्फ 15 पैसे पहुंचते हैं। बाकी राशि भ्रष्टाचार और दलालों की भेंट चढ़ जाती है। इसके बावजूद कांग्रेस के बेशर्म नेता यह कहते थे कि देश में गरीबी इसलिए बढ़ रही है क्योंकि गरीब दोनों समय भोजन करने लगे हैं। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों के नारे कितने खोखले थे, इसका अंदाज इन तथ्यों से लगाया जा सकता है कि इंदिरा गांधी के समय 1974 में महंगाई की दर 28 प्रतिशत थी। 2013 में यह 11 प्रतिशत पर आ गई। जबकि पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के फलस्वरूप महंगाई की दर 8.1 प्रतिशत पर आ गई है।

प्रदेश में लगातार कम हो रही गरीबी

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश में गरीबी का स्तर लगातार कम हुआ है। एमपीआई के आकड़े जब हम देखते हैं तो हमें अपार खुशी होती है। एमपीआई 2023 के अनुसार, मध्यप्रदेश में पांच वर्षों की अवधि में "बहुआयामी गरीब" व्यक्तियों की संख्या में 15.94 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। यह 36.57 प्रतिशत से घटकर 20.63 प्रतिशत हो गई है। प्रतिशत हेडकाउंट में सबसे अधिक सुधार अलीराजपुर (31.05 प्रतिशत), बड़वानी (28.08 प्रतिशत), खंडवा (27.38 प्रतिशत), बालाघाट (26.48 प्रतिशत) और टीकमगढ़ (26.33 प्रतिशत) में देखा गया है।

मध्यप्रदेश में गरीबी घटकर 43.70%

शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में गरीबी की तीव्रता भी 47.25 प्रतिशत से घटकर 43.70 प्रतिशत हो गई है। भारत 2030 से काफी पहले एसडीजी लक्ष्य 1.2 (बहुआयामी गरीबी को कम से कम आधा कम करना) प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। देश की शून्य गरीबी की उपलब्धि की समयसीमा से पहले मध्यप्रदेश द्वारा इस को पूरा कर लेने की संभावना है। मध्यप्रदेश की ग्रामीण बहुआयामी गरीब आबादी में एक महत्वपूर्ण 20.58 प्रतिशत (45.9 प्रतिशत से 25.32 प्रतिशत) की गिरावट देखी गई है।

स्वच्छता में हुआ अमूलचूल सुधार

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश ने स्वच्छता में सबसे महत्वपूर्ण सुधार किया है, प्रदेश के प्रत्येक संकेतक में वंचित एवं बहुआयामी गरीबों के स्वच्छता के अभाव में 19.81 प्रतिशत की कमी देखी गई हैं। खाना पकाने के ईंधन के अभाव में 16.28 प्रतिशत की कमी, आवास अभाव में 15.12 प्रतिशत, पोषण अभाव में 13.6 प्रतिशत की कमी, मातृ स्वास्थ्य अभाव में 9.54 प्रतिशत की कमी, पेयजल अभाव में 8.84 प्रतिशत की कमी देखी गई है। कुल जनसंख्या का प्रतिशत जो प्रत्येक संकेतक में वंचित और बहुआयामी गरीब हैं, उनके स्कूली शिक्षा के अभाव के वर्षों में 6.06 प्रतिशत की कमी देखी गई है, बैंक खाते के अभाव में 5.98 प्रतिशत की कमी आई है, संपत्ति के अभाव में 5.68 प्रतिशत की गिरावट, बिजली के अभाव में 5.6 प्रतिशत की गिरावट, स्कूल उपस्थिति में 2.48 प्रतिशत की वृद्धि, एवं बाल और वयस्क मृत्यु दर में 1.26 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। यह आकड़े हमें अपार खुशी प्रदान करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+