केसवानी ने कमलनाथ की सरकार को बंटाधार- 2 बताया, बोले- नाथ ने प्रदेश को खस्ता हाल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी
MP News: मध्य प्रदेश में निवेश को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए गए पोस्ट के बाद भाजपा ने उन पर जोरदार हमला किया है।
Recommended Video
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी ने कहा कि जब कमल नाथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तो उन्हें यह लगता था कि राज्य में उद्योगों की बहार आएगी, लेकिन वास्तव में उन्होंने तबादलों को ही उद्योग बनाने का काम किया।

सीएम मोहन यादव ही प्रदेश को टॉप 3 में लाएंगे
डॉ केसवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ही मध्यप्रदेश को देश के टॉप 3 राज्यों में लाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार निवेशकों से संवाद बना रहे हैं और राज्य में निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार कर रहे हैं। उनका यह भी कहना था कि कमल नाथ की सरकार "बंटाधार-2" थी, जिसने राज्य को कोई वास्तविक विकास नहीं दिया।
कमलनाथ सरकार पर गंभीर आरोप
केसवानी ने कमल नाथ सरकार के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, "कमल नाथ की सरकार के समय राज्य में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति 'ला और आर्डर ले जा' की थी।" उन्होंने यह भी कहा कि नाथ सरकार में गृहमंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात होती थी, जबकि राज्य में कानून-व्यवस्था की कोई चिंता नहीं की गई।
कमलनाथ पर तंज: "मगरमच्छ के आंसू"
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि कमल नाथ युवाओं, महिलाओं और किसानों के नाम पर "मगरमच्छ के आंसू" बहा रहे हैं। उन्होंने कहा, "युवाओं को अपने ढोर-डंगरों को चराने के लिए छोड़ दिया था, महिलाओं को आइटम कहकर संबोधित किया था, और किसानों के लिए कर्जमाफी का झूठा वादा किया था।"
मुख्यमंत्री मोहन यादव की आलोचना के बावजूद विकास पर जोर
केसवानी ने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही है, जबकि कमल नाथ अपने झूठ और भ्रम के प्रचार में लगे हैं। उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि प्रदेश की जनता इस झूठ और भ्रम को स्वीकार नहीं करेगी और उन्हें इसका जवाब देना होगा।












Click it and Unblock the Notifications