कमलनाथ के आरोपों पर भाजपा प्रवक्ता केसवानी ने दिया जवाब, कहां अपनी नाकामियों छुपा रहे हैं नाथ

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में "कमलनाथ" भाजपा और अधिकारियों पर आरोप लगाकर केवल और केवल अपनी नाकामियां छिपा रहे हैं।

भोपाल,12 अगस्त। पूर्व सीएम कमलनाथ ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में अधिकारियों पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पूरी भाजपा कमलनाथ पर आक्रमक हो गई। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि कमलनाथ भाजपा और अधिकारियों पर आरोप लगाकर केवल और केवल अपनी नाकामियां छिपा रहे हैं।उन्होंने कांग्रेस चीफ को नसीहत देते हुए कहा है कि वे पहले अपनी गिरेबां में झांककर देखें। अधिकारियों पर दोष लगाने से कुछ नहीं होगा। नाथ के कार्यकाल में कांग्रेस केवल और केवल गर्त में गई है। उन्होंने कांग्रेस को खत्म करने का काम किया है और लोकतंत्र से धोखा किया है। सीएम रहते हुए कमलनाथ अपनी सरकार नहीं बचा पाए और अब चुनाव हारने के बाद उल्टे सीधे तर्क देकर अधिकारियों पर इल्जाम लगा रहे हैं। इसके पहले भी तमाम उपचुनावों में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

BJP spokesperson Keswani replied on Kamal Naths allegations in elections

अपनी पार्टी का ढांचा मजबूत करने पर दें जोर

डॉ केसवानी ने पूर्व सीएम के तर्क को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि कभी भाजपा पर तो कभी अधिकारियों पर अपनी हार का ठीकरा फोड़ने वाले नाथ अपनी पार्टी की खामियों को भूल जाते हैं। यदि वे अपनी पार्टी का बुनियादा ढांचा मजबूत करने में लग जाएंगे तो अधिकारियों को दोष देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कमल नाथ खुद ही अपनी पार्टी के पदाधिकारियों का मनोबल तोड़ते रहते हैं। ऐसे में पार्टी किसी चुनाव को जीत सकेंगी। सीएम रहते हुए वे अपनी पार्टी के विधायकों को ही समय नहीं देते थे। नतीजा उनकी सरकार गिर गई। इसके अलावा लगातार 28 उपचुनाव और बाद में 4 अन्य उपचुनाव अब नगरीय निकाय चुनाव हर जगह कांग्रेस को हार ही मिल रही है। ऐसे में वे पहले अपने आप की समीक्षा करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+