राहुल गांधी के बयान पर BJP प्रवक्ता डॉ केसवानी ने किया पलटवार,कहा- भ्रष्टाचारियों को है जेल में जाने का डर

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर भाजपा प्रवक्ता डॉ केशवानी ने निशाना साधते हुए कहा कि देश के विकास में भागीदार लोग करते हैं पीएम मोदी से प्यार और भ्रष्टाचारियों को जेल में जाने का डर है।

भोपाल,4 अगस्त। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान पर निशाना साधा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वे प्रधानमंत्री मोदी से नहीं डरते हैं। भाजपा प्रवक्ता ने उनको आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी से वही लोग डरते हैं, जिन्हें देश के विकास की नहीं बल्कि अपनी तिजोरियां भरने की चिंता है। डॉ. केसवानी ने कहा कि देश का विकास, उन्नति, एकता और अखंडता चाहने वाला हर व्यक्ति पीएम मोदी से प्यार करता है। वहीं प्रधानमंत्री भी दिन रात इसी प्रयास में हैं कि देश का हर व्यक्ति विकास की धारा से जुड़े और उसे सम्मान पूर्वक जीने का अधिकार मिले।

Rahul Gandhis statement

आक्रामक अंदाज में दिखे राहुल गांधी

बता दे नेशनल हेराल्ड मामले में लगातार ED द्वारा हो रही पूछताछ को लेकर राहुल गांधी आज आक्रामक अंदाज में नजर आए। उन्होंने मीडिया से कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी से नहीं डरते हैं उनको जो करना है कर ले। उनके इस बयान के बाद राजनीति गरमा गई। पूरे देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके इस बयान को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से शेयर किया। इसके बाद भाजपा प्रवक्ताओं ने भी उनके इस बयान पर पटवार करना शुरू कर दिया।

भ्रष्टाचार करने वालों को है पीएम मोदी से डर

भाजपा प्रवक्ता डॉ केसवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान देने की अनूठी योजना बनाई है। जिन लोगों को इस योजना के तहत पक्के मकान मिले हैं, वे पीएम से प्यार करते हैं। आयुष्मान योजना से जिन लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिली है, वे पीएम मोदी से प्यार करते हैं। उज्जवला योजना ने चूल्हे के धुंए से 10 करोड़ से ज्यादा माताओं बहनों को मुक्ति दिलाई है। वे भी पीएम के साथ हैं। ऐसे अनेकों योजनाएं हैं, जिन्होंने आम लोगो का तो जीवन बदला है। देश की दशा और दिशा बदली है, देश आज विकास की राह पर अग्रसर है। वहीं जो लोग भ्रष्टाचार के कारण घबराए हुए हैं, वही पीएम मोदी से डर रहे हैं और खुद की घबराहट छिपाने ना डरने का राग अलाप रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+