BJP प्रदेश प्रवक्ता ने कहा- तुष्टिकरण की राजनीति के लिए कमलनाथ और दिग्विजय सिंह भोपाल की घटना पर है मौन

mp politics news: बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने भोपाल में हिन्दू युवक के साथ धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने वाले युवकों पर प्रदेश सरकार द्वारा कार्रवाई किए जाने पर कहा कि धर्म परिवर्तन के दबाव की अमानवीय घटना सामने आने पर शिवराज सरकार ने तत्परता दिखाते हुए दोषियों पर रासुका (NSA) लगाने के साथ उन पर कड़ी कार्रवाई की, उनके मकानों के अतिक्रमण नेस्तनाबूद किए गए।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा की कार्रवाई की देश भर में सराहना हो रही है, वहीं दूसरी तरफ इस घटना पर कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और पूरी कांग्रेस के मुहं में दही जम गया है। चतुर्वेदी ने कांग्रेस नेताओं से सवाल पूछते हुए कहा कि दमोह में गंगा जमना स्कूल पर हुई सरकार की कार्यवाही को गलत बताने वाले कमलनाथ और दिग्विजय सिंह और कांग्रेस भोपाल की घटना पर मौन क्यों है?

BJP Pankaj Chaturvedi Kamal Nath Digvijay are silent on Bhopal incident for politics of appeasement

कांग्रेस नेताओं का मौन सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति

पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि कांग्रेस इस घटना पर दोषियों पर एनएसए की कार्रवाई का विरोध कर रही हैं, उनके मकानों पर की गई कार्रवाई का विरोध कर रही हैं और अपराधियों को नादान बता, इस कृत्य को नादानी बता रहे हैं। जबकि हम सबने देखा है कि किस प्रकार हिन्दू युवक के गले में जानवरों का पट्टा डालकर उसके साथ जानवरों जैसा दुर्व्यवहार किया गया और उस युवक पर धर्मांतरण और बीफ खाने के लिए दबाव डाला गया। उन्होंने कहा कि इस घटना की जानकारी मिलते ही 4 घंटे के भीतर ही प्रदेश सरकार ने तुरंत प्रभावी कार्यवाही की। चतुर्वेदी ने कहा कि इस घटना को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का मौन रहना उनके तुष्टिकरण की राजनीति को दर्शाता है।

Recommended Video

    BJP प्रदेश प्रवक्ता ने कहा- तुष्टिकरण की राजनीति के लिए कमलनाथ और दिग्विजय सिंह भोपाल की घटना पर मौन

    कांग्रेस इको सिस्टम और षड्यंत्र का हिस्सा बनी हुई है

    प्रदेश प्रवक्ता चतुर्वेदी ने कहा कि लव जिहाद, लेंड जिहाद और धर्मान्तरण जेसे षड्यंत्र को लेकर पूरा इकोसिस्टम डेवलप है। जिसके जिसके तार कुछ विदेशी षड्यंत्रकारियों से भी जुड़े हुए हैं। जो मां भारती के मान, सम्मान, स्वाभिमान और गौरव को पसंद नहीं करते, ऐसी देश विरोधी शक्तियाँ भारत को विश्व गुरु बनते देखना नही चाहती है। उन्होंने कहा कि धर्मान्तरण को लेकर मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने 2021 में कड़ा कानून बनाया। धर्मान्तरण पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार के प्रयास लगातार जारी है लेकिन दुर्भाग्य से कांग्रेस उस इको सिस्टम और षड्यंत्र का हिस्सा बनी हुई है।

    चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी विदेशों में जाकर यह बोलते है कि भारत में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं है। जिन राहुल गांधी को मुस्लिम लीग सेक्युलर धर्म निरपेक्ष पार्टी नजर आती है, उसी तरह कमलनाथ और दिग्विजय सिंह तुष्टिकरण की राजनीति के लिए धर्मांतरण के पक्ष में खड़े होते है। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण की इस घटना की निंदा करने के स्थान पर कांग्रेस की मौन सहमति धर्मांतरण करने वालों के साथ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+