BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda ने लाड़ली बहना योजना की तारीफ करते हुए कहा- 'अबकी बार 200 पार'

राजधानी भोपाल पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने 'लाडली बहना योजना' को लेकर कहा कि ये योजना मील का पत्थर साबित होगी।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीएम शिवराज की तारीफ

राजधानी भोपाल पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी बात कही । उन्होंने कहा कि 'अबकी बार 200 पार' के संकल्प को पूरा करेंगे।। नड्डा ने प्रदेश की 'लाडली बहना योजना' को क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा कि बहनों की स्वाभिमान की दिशा में ये योजना मील का पत्थर साबित होगी। बता दे आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भोपाल दौरे पर हैं और दोपहर में वे बीजेपी कार्यालय के भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन करेंगे।

जेपी नड्डा ने सीएम शिवराज की जमकर की तारीफ

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीएम शिवराज की तारीफ करते हुए लाड़ली बहना योजना के शुरुआत पर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पहले लाड़ली लक्ष्मी और अब लाडली बहना योजना। ये बताता है की समाज के सशक्तिकरण के लिए हमारे कार्यक्रम किस तरह लक्षित होते हैं। हम सभी वर्ग,सभी समाज को समानता के साथ आगे लेकर बढ़ रहे हैं। गांव,गरीब, वंचितों के साथ प्रदेश की बहनों के सशक्तिकरण के लिए शिवराज जी लाड़ली बहना योजना लेकर आये हैं। मैं उन्हें और प्रदेश वासियों को बधाई देता हूं।

51% से ज्यादा मतों के साथ हम एमपी में बनाएंगे सरकार: नड्डा

स्वागत समारोह में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि राजा भोज की नगरी में आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यहां जिस तरह मेरा स्वागत हुआ है और जो उत्साह मैंने देखा है। ये उत्साह आने वाले समय का संदेश दे रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2023 का लोकसभा चुनाव 2023 में हम प्रत्येक बूथ पर 51% वोट शेयर के साथ अबकी बार 200 पार के संकल्प को पूरा करेंगे। हमें हर समाज को साथ लेकर देश और प्रदेश को आगे ले जाने का काम करना है।

चुनाव के लिए महा विजय का संकल्प लें: सभी सीएम शिवराज

Recommended Video

    BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लाड़ली बहना योजना की तारीफ करते हुए कहा- 'अबकी बार 200 पार'

    मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भोपाल पधारे हैं प्रदेश के 8:30 करोड़ जनता की ओर से उनका स्वागत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आइए हम सभी कार्यकर्ता आगामी विधानसभा, लोकसभा चुनाव के लिए महाविजय का संकल्प लें।

    राहुल गांधी पर साधा निशाना

    भोपाल में जेपी नड्डा ने इशारों में ही राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग अति पिछड़ों को गाली भी देते हैं और अहंकार भी बताते हैं। उनका अहंकार बहुत बड़ा है। लेकिन हम सर्व समाज को लेकर साथ चलेंगे। भारतीय जनता पार्टी अति पिछड़ों, गरीबों, शोषित वंचित को मुख्यधारा में लाने के लिए लगातार काम कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+