भोपाल में बास्केटबॉल खेलती नजर आईं भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर, कांग्रेस नेता ने कसा तंज, देखें वायरल वीडियो

भोपाल, 2 जुलाई। मध्य प्रदेश से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर बास्केटबॉल खेलती नजर आई हैं। इनका यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। प्रज्ञा ठाकुर के इस रूप पर कांग्रेस नेता ने तंज भी कसा है।

Recommended Video

    भोपाल में बास्केटबॉल खेलती नजर आईं भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर, कांग्रेस नेता ने कसा तंज
    BJP MP Pragya Thakur was seen playing basketball in Bhopal, watch viral video

    दरअसल, भोपाल शहर में गुरुवार को शक्ति नगर स्थित बास्केटबॉल मैदान पर गुरुवार को पौधरोपण कार्यक्रम था, जिसमें भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने भी शिरकत की थी। इसी दौरान मैदान पर खिलाड़ी अभ्यास कर रहे थे। खिलाड़ियों को बास्केटबॉल खेलता देख प्रज्ञा ठाकुर खुद को नहीं रोक पाई और उनके पास जाकर खुद भी बास्केटबॉल खेलने लगी। उन्होंने बॉल को 15-20 बार जमीन पर पटका और फिर तेज कदम से दौड़ते हुए बॉल को नेट में डाल दिया।

    इधर, प्रज्ञा ठाकुर के बास्केटबॉल खेलते का वीडियो तुरंत वायरल हो गया। इस पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा कि सांसद साध्वी ठाकुर को अब तक व्हीलचेयर पर ही देखा था, लेकिन आज उन्हें भोपाल के स्टेडियम में बास्केटबॉल पर हाथ आजमाते देखा तो बड़ी ख़ुशी हुई। अभी तक यही पता था कि किसी चोट के कारण वह ठीक से खड़ी और चल-फिर भी नहीं सकती हैं। ईश्वर उन्हें हमेशा स्वस्थ रखें। कांग्रेस नेता ने प्रज्ञा के बास्केटबॉल खेलने के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+