MP Riti Pathak Viral Video: बेरोजगार युवक के सवाल पर भड़की BJP सांसद, कन्नी काट यूं चल दी रीति पाठक
सिंगरौली, 29 अगस्त। सीधी-शहडोल लोकसभा क्षेत्र की सांसद रीति पाठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक बेरोजगार युवक सांसद से रोजगार मांग रहा है। वहीं, सांसद उसकी बातों को अनसुना कर उसे अपने रास्ते से हटाने के लिए मौजूद लोगों से कहती हैं।

बताते चलें कि सिंगरौली जिले के एनसीएल अम्लोरी स्थित कल्याण मंडप में बीते दिनों रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर सीधी-सिंगरौली लोकसभा क्षेत्र की सांसद रीति पाठक भी मौजूद थीं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आयुष दुबे नाम का युवक अपने बेरोजगारी को लेकर सांसद से सवाल कर रहा था। इस दौरान सांसद रीति पाठक उसके सवालों से कन्नी काट रही हैं।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सांसद ने उसे साइड कर के करती नजर आ रही है कि यह प्लानिंग है पढ़ाने के तहत वीडियो बनाया जा रहा है और खुद गाड़ी में बैठ गईं। इसके बाद वहां से रवाना हो जाती हैं। सांसद के इस व्यवहार से युवक आक्रोशित दिखता है। आयुष दुबे ने कहा, पढ़ लिखकर बेरोजगार घूम रहा हूं। जबकि सिंगरौली जिले में दर्जनों औद्योगिक कंपनी के प्लांट लगे हैं। इसके बावजूद यहां बेरोजगारी चरम सीमा पर है।

बताया जा रहा है, आयुष नगर निगम के प्राइवेट कांट्रेक्टर के अंडर में कार्य कर करता है। उसने सांसद से शिकायत की है कि रोजगार मांगने पर कंपनी के मैनेजर 70 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक की रिश्वत की मांग करते हैं। रिश्वत नहीं देने पर कंपनी में नौकरी नहीं देते हैं। इसी पर सांसद भड़क गई और युवक पर विरोधियों की साजिश का आरोप लगाकर वापस चली गई। यह वीडियो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications