Bhopal: BJP के पूर्व विधायक रमेश शर्मा गुट्टू भैया का हार्ट अटैक से निधन, देर रात शादी समारोह से लौटे थे घर

भोपाल में भाजपा के पूर्व विधायक रमेश शर्मा गुट्टू भैया का हार्ट अटैक से निधन हो गया। देर रात एक शादी समारोह से घर लौटे थे। रात दो बजे बेचैनी हुई और कुछ देर में ही उनका निधन हो गया।

BJP MLA Ramesh Sharma Guttu Bhaiya died of heart attack, returned home from wedding late at night
Photo Credit:

राजधानी भोपाल में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रमेश शर्मा गुट्टू भैया का बीपी राज हार्ट अटैक से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि रमेश शर्मा कल एक शादी के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से लौटने के बाद रात करीब 2 बजे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका निधन हो गया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश शर्मा गुट्टू भैया के हार्ट अटैक से निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मंत्री सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दुख जाहिर किया है। सीएम शिवराज ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आदरणीय रमेश शर्मा जी "गुट्टू भैया" छात्र राजनीति के जमाने के वरिष्ठ साथी थे। ऐसे सरल, सहृदय, नेक और आत्मीयता से भरे गुट्टू भैया का चले जाना, मेरी व्यक्तिगत क्षति है। आपका जाना भोपाल के सार्वजनिक जीवन में एक सूनापन छोड़ जाएगा। ईश्वर अपने श्रीचरणों में आपको स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति दें।

बता दे पिछले दिनों भोपाल स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में नरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में हुई कोर कमेटी की बैठक में रमेश शर्मा गुट्टू भैया की नाराजगी की खबरें सामने आई थी। दरअसल वन टू वन चर्चा के दौरान पूर्व विधायक रमेश वर्मा ने कहा था कि यह बहुत अच्छा कदम विधानसभा अध्यक्ष ने उठाया है कि पूर्व विधायकों की समस्याओं पर चर्चा करें। इससे पूर्व विधायकों को भी सम्मान मिलता है। अगर संगठन हमारी नहीं सुनेगा तो फिर क्या फायदा होगा। जब चुनाव आते हैं तभी पार्टी को हमारी याद आती है। कलयुग में बिना काम के बाप भी बेटे को नहीं पूछता है। उन्होंने कहा हम पार्टी से कुछ नहीं चाहते बस सम्मान चाहते हैं।

नवीन दायित्व ग्रहण कार्यक्रम निरस्त

वहीं भोपाल में बीजेपी द्वारा बताया गया कि पूर्व विधायक रमेश शर्मा 'गुट्टू भैया' के असामयिक निधन के चलते पूर्व निर्धारित नवीन दायित्व ग्रहण कार्यक्रम निरस्त किया गया है। नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल सादगी पूर्ण तरीके से प्रदेश नेतृत्व के समक्ष अपने नए दायित्व को ग्रहण करेंगे। कामकाजी बैठक यथावत रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+