भाजपा सितंबर के अंत में 100 सीटों पर कर सकती है कैंडिडेट का ऐलान, जन आशीर्वाद यात्रा के बाद होगी टिकट की घोषणा
मध्य प्रदेश में भाजपा पूरी तैयारी के साथ 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ने का प्लान तैयार कर चुकी है। भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट आने में अब करीब 1 महीने का समय लग सकता है। प्रदेश के संगठन नेता की आएगी जन आशीर्वाद यात्रा के बाद ही अब उम्मीदवारों का ऐलान किया जाए। प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्राएं 3 सितंबर से निकलना शुरू होगी।
पार्टी सूत्रों की मानी जाए तो भाजपा सितंबर महीने के अंतिम सप्ताह में 100 और सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर देगी। सितंबर की अंतिम सप्ताह में ही जन आशीर्वाद यात्रा पूरी तरह से कंप्लीट हो जाएगी। इस यात्रा के दौरान जो माहौल भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश के नेता और कार्यकर्ता बनेंगे इस बीच बीजेपी दूसरी सूची जारी करने का सोच रही है। इस सप्ताह में दो सूची आ सकती है जिसमें करीब 90 और सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा होगी।

जहां सीधी टक्कर उन्हें भी पहले टिकट
ऐसा माना जा रहा है कि सितंबर में भाजपा उम्मीदवारों की जारी होने वाली लिस्ट में करीब 64 सीटें वे है जिस पर भाजपा अभी काबिज नहीं है, जबकि 30 से 35 सीटें ऐसी है, जहां पर पिछले चुनाव में भाजपा ने जीत तो दर्ज की थी। लेकिन इन सीटों पर उसका कांग्रेस से कांटे का मुकाबला हुआ था। ऐसी भी सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया जाएगा। हालांकि भाजपा सभी हारी हुई सीटों में से कुछ ऐसी सीटों पर उम्मीदवार सबसे अंत में घोषित करेगी, जिन पर कांग्रेस के बड़े नेता चुनाव लड़ते हैं। इसमें छिंदवाड़ा, राघोगढ़ शामिल रह सकता है। इस तरह भाजपा सितंबर अभी तक प्रदेश की आदि से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर देगी।












Click it and Unblock the Notifications