BJP के प्रदेश महामंत्री सबनानी ने की केंद्रीय मंत्री सिंधिया की तारीफ, कांग्रेस को बताया संस्कार विहीन दल

BJP के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने सिंधिया की तारीफ करते हुए कांग्रेस को संस्कार विहीन दल बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अन्य किसी पर टिप्पणी करने से पहले अपने नेताओं के गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए।

कांग्रेस एक संस्कार विहीन दल: भाजपा प्रदेश महामंत्री

MP BJP News: भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने शिवपुरी में हुए कार्यक्रम को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की तारीफ करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि शिवपुरी में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की परंपराओं और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के सम्मान में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने जो कदम उठाया है, वह अभिनंदनीय है। बीजेपी एक संस्कारित दल है और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जो किया, वह पार्टी के संस्कारों के अनुरूप है। इस घटना को अपने दूषित नजरिए से देखने और टिप्पणी करने वाले कांग्रेसियों को अपने संस्कारों को देखना चाहिए।

भाजपा में अध्यक्ष का सम्मान सर्वोपरि

भाजपा के प्रदेश महामंत्री सबनानी ने कहा कि बीजेपी में अध्यक्षीय प्रणाली है और पूरी पार्टी के लिए अध्यक्ष का सम्मान सर्वोपरि होता है। अध्यक्ष का पद सबसे वरिष्ठ है और सामान्यतः किसी भी कार्यक्रम में उन्हें बाद में बोलने के लिए आमंत्रित किया जाता है। लेकिन शिवपुरी में कार्यक्रम का संचालन कर रहे व्यक्ति के ध्यान में यह बात नहीं रही और उन्होंने बीच में ही अध्यक्ष जी को भाषण के लिए आमंत्रित कर दिया। पूरी विनम्रता के साथ प्रदेश अध्यक्ष भाषण के लिए चले भी गए। लेकिन सिंधिया पार्टी की परंपरा और प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान को लेकर सतर्क थे और उन्होंने अध्यक्ष से बाद में ही बोलने का आग्रह किया। जिसके उपरांत अध्यक्ष वापस अपनी सीट पर बैठ गए। सिंधिया का यह कदम अध्यक्ष पद की गरिमा और सम्मान को बचाने के लिए था और पार्टी इस पर गर्व करती है।

अपने गिरेबान में झांकें संस्कार विहीन कांग्रेस के लोग

सबनानी ने कहा कि कांग्रेस एक संस्कार विहीन दल है और किसी अन्य पर टिप्पणी करने से पहले कांग्रेस के लोगों को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। कांग्रेस के संस्कार ये हैं कि जब वरिष्ठ नेता स्व. अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण होता है, तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ आयोजन से कन्नी काट जाते हैं। जब विधानसभा में कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लाती है, तो कमलनाथ वहां से भी गायब हो जाते हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जो बैठक बुलाते हैं, उसमें कांग्रेस के नेता ही उपस्थित नहीं रहते। इसलिए बेहतर होगा अगर कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी और उसके नेताओं पर टिप्पणी करने से पहले अपने गिरेबान में झांक ले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+