MP: BJP ने सोशल मीडिया और IT में फॉलोअर बढ़ाने के दिए टिप्स, CM शिवराज ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

भोपाल में सीएम शिवराज ने कहा कि सोशल मीडिया अपनी बात जनता तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। यह एक ऐसा माध्यम है, जिसमें आम आदमी अपनी बात ठोंककर कहता है।

BJP gave tips to increase followers in social media and IT, CM Shivraj addressed workers

MP BJP IT News: देश मे चुनाव के दौरान सोशल मीडिया को सबसे ताकतवर मानकर काम करने वाली भाजपा ने गुरुवार को प्रदेश के सभी जिला और विधानसभा स्तर की टीमों को भोपाल तलब किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय सोशल मीडिया और आईटी संयोजक अमित मालवीय की मौजूदगी में इन्हें सोशल मीडिया कैंपेनिंग के असर से अवगत कराने के साथ फॉलो कर बढ़ाने और इसके लिए पूरी ताकत से काम करने के लिए कहा गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री सीतानंद शर्मा की मौजूदगी में शुरू हुई बैठक में जिलों की रिपोर्ट ली गई और कहा गया कि पिछले सालों में सोशल मीडिया में बीजेपी की ताकत का लोहा सभी ने माना है विपक्षी दलों ने भी इसमें काम तेज किया है हम सबसे मजबूत टीम रखते हैं तो सूचनाएं देने में हमें सबसे आगे रहना है सूत्रों के अनुसार बीजेपी ने ट्विटर पर 2013 में काम शुरू किया और उसके 1.2 मिलियन फॉलोअर हैं, जबकि कांग्रेस ने 2015 में ट्विटर पर आमद दर्ज कराई है उसके 1.1 मिलियन फॉलोवर है।

कांग्रेस दुष्प्रचार करेगी पर हमें अपने काम सोशल मीडिया पर बताना हैः शिवराज सिंह

सीएम शिवराज कहा कि अपनी बात जनता तक पहुंचाने का सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम है। हमारे वीर योद्धा अब यह लड़ाई सोशल मीडिया पर ही लड़ रहे हैं। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां आम आदमी भी अपनी बात ठोंककर कहता है। सीएम ने कहा कि यह एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा दुष्प्रचार भी बहुत जल्दी नीचे तक पहुंचता है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने कहा था बेरोजगारी भत्ता देंगे। सत्ता में आए तो एक सरकारी नौकरी भी नहीं निकाली और हम एक लाख भर्ती करने जा रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा हर महीने रोजगार दिवस आयोजित किया जाता है, जिसमें ढाई से 3 लाख लोगों को स्वरोजगार के माध्यम से रोजगार दिया जा रहा है।

15 महीने की सरकार में कमलनाथ ने तो एक धेला भी नहीं दिया: CM shivraj

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमारे खिलाफ दुष्प्रचार करेगी, लेकिन हमें हमारी सरकार ने किसानों, महिलाओं, युवाओं सहित हर वर्ग के लिए जो काम किए हैं, उन्हें सीना ठोंककर सोशल मीडिया पर प्रचारित करना है। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, लाडली लक्ष्मी, लाडली बहना योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि 15 महीने की सरकार में कमलनाथ ने तो एक धेला भी नहीं दिया। वल्लभ भवन को करप्शन का अड्डा बना दिया था। कलेक्टर एवं एसपी की पोस्टिंग पैसे लेकर होती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का वचनपत्र झूठ का पुलिंदा है, झूठे लोग हमें क्या जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि 18 साल में मध्यप्रदेश कितना बदला है, मध्यप्रदेश में सड़क, बिजली, पानी, इंफास्ट्रेक्चर के जो काम हुए हैं, उनको सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का काम आप सभी कार्यकर्ताओं का है।

युवाओं को मिले सोशल मीडिया एवं आईटी में अवसर: मुरलीधर राव

बैठक में मुरलीधर राव ने कहा कि सोशल मीडिया और आईटी विभाग में उन लोगों की संख्या अधिक होना चाहिए, जिनकी आयु 25 से 35 के बीच हो। राव ने सोशल मीडिया एवं आईटी में युवा एवं महिलाओं की संख्या को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने बूथ डिजीटलीकरण के काम के लिए प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि 80 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को हमने प्रशिक्षित किया है।

कांग्रेस का मतलब करप्शन और करप्शन का मतलब कांग्रेस: राव

राव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर हमें अपनी बढ़त बनाए रखना है। उन्होंने जिला प्रभारियों के प्रवास पर जोर दिया और कहा कि सोशल मीडिया पर सड़क, बिजली, सिंचाई, प्रधानमंत्री आवास, लाडली लक्ष्मी योजना के बारे में जन-जन तक सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दें। साथ ही जनता को यह बतायें कि 2003 से पहले के और उसके बाद के प्रदेश में कितना अंतर है। राव ने कहा कि कांग्रेस का मतलब करप्शन और करप्शन का मतलब कांग्रेस, यह बात लोगों को बताना है। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण का मतलब भाजपा सरकार है। कांग्रेस ने तो इन योजनाओं को बंद कर दिया था।

नवमतदाता को 2003 के पहले की स्थिति बतानी होगी : अमित मालवीय

भोपाल में आयोजित बैठक में सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के राष्ट्रीय संयोजक एवं पश्चिम बंगाल के सह प्रभारी अमित मालवीय (Amit malviya) ने कहा कि पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं को दिग्विजय सरकार की कोई जानकारी नहीं होगी। उस सरकार की कारगुजारियों को नव मतदाताओं के सामने उजागर करना सोशल मीडिया, आईटी विभाग के कार्यकर्ताओं का काम है। कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम करेगी, लेकिन उसके भ्रम को सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के सामने उजागर करना आप सभी का काम है। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से बताने एवं इनके द्वारा कितने लोगों को रोजगार प्राप्त हो रहा है, इसका भी जिक्र करने की बात कही।

विपक्ष हिन्दू समाज में भेद पैदा करने के लिए भ्रम फैलाएगा: मालवीय

अमित मालवीय ने मंडल, विधानसभा, जिला, लोकसभा स्तर पर सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं की टोली बनाने पर जोर देते हुए कहा कि वाट्सएप और इंस्टाग्राम आदि पर कार्यकर्ताओं की पूर्ण जानकारी होना चाहिए। उन्होंने सभी मोर्चों को भी हर जिले में सोशल मीडिया नेटवर्क तैयार करने का सुझाव दिया। मालवीय ने कहा कि विपक्ष हिन्दू समाज में भेद पैदा करने के लिए भ्रम फैलाएगा, जो उनकी राजनीति का चरित्र है। उनके इन प्रयासों को हमें सोशल मीडिया के माध्यम से असफल करना है। हमें अपनी बात कहनी है, कांग्रेस की बात का जवाब नहीं देना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+