MP News: कांग्रेस प्रवक्ता अवनीश बुंदेला की मुश्किलें बढ़ी, भाजपा ने निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस प्रवक्ता अवनीश बुंदेला की मुश्किलें बढ़ सकती है दरअसल भाजपा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पास पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अवनीश बुंदेला के खिलाफ आवेदन दिया है।

भाजपा के एक प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को निर्वाचन आयोग पहुंचकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से कांग्रेस के मध्यप्रदेश के प्रवक्ता अवनीश बुंदेला के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत करते हुए उनके सोशल मीडिया अकाउंट (एक्स) पर 4 जून तक के लिए रोक लगाने की मांग की है।

Congress spokesperson Avnish Bundela s troubles increase BJP complains to election officer

पार्टी के प्रतिनिधि मंडल द्वारा शिकायत में कहा गया है कि अवनीश बुंदेला मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता हैं। उन्होंने एक निज न्यूज चैनल के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अमर्यादित बयान दिया। इतना ही नहीं बुंदेला ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर मनगढंत आरोप लगाते हुछ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की छवि धूमिल करने का कार्य किया। जबकि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने चुनावी बॉन्ड को लेकर जो भी आदेश दिए हैं, वह राजनीतिक दलों को लेकर दिए हैं।

प्रतिनिधि मंडल ने आयोग से कांग्रेस प्रवक्ता अवनीश बुंदेला पर आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कठोर कार्यवाही करने और सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर 4 जून 2024 तक रोक लगाने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल में भाजपा न्यायिक व निर्वाचन विभाग के संयोजक मनोज द्विवेदी एवं न्यायिक व निर्वाचन विभाग के सह संयोजक अशोक विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+