MP Election 2023: चुनाव से पहले सोशल मीडिया फॉलोवर्स की जंग में कांग्रेस से आगे निकली बीजेपी

MP election 2023 News: मध्य प्रदेश में चुनाव का समय नजदीक आने के साथ एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को पटखनी देने भाजपा और कांग्रेस की सोशल विंग एक्टिव हो गई है। इस बीच कांग्रेस से पीछे चल रही बीजेपी ने एक बार फिर ट्विटर और फेसबुक के प्लेटफार्म पर कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस पर हमले करने के लिए भी सोशल मीडिया एंफ्लुएंसर की मदद पार्टी लेने जा रही है।

पिछले डेढ़ सालों में कांग्रेस और भाजपा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रहे उतार-चढ़ाव में अब एक नया अपडेट सामने आया है। बीजेपी के सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी अभिषेक शर्मा बताते हैं कि डेढ़ साल में सोशल मीडिया में धीरे-धीरे बीजेपी के फॉलोवर बढ़ रहे हैं और अभी इसे और ऊंचाई पर ले जाने के लिए सोशल मीडिया की टीम काम कर रही है।

BJP ahead of Congress in battle of social media followers before elections in MP

अभी तक सोशल मीडिया के प्रमुख प्लेटफार्म ट्विटर और फेसबुक पर भाजपा और कांग्रेस के बीच मामूली अंतर रहता आया है, लेकिन अब बीजेपी ने फॉलोवर्स अंतर को बढ़ा दिया है। ट्विटर पर इस समय बीजेपी के 1.2 मिलियन फॉलोअर्स है, जबकि कांग्रेस के 1.1 मिलियन फॉलोवर्स है। इसी तरह फेसबुक पर कांग्रेस के सात लाख फॉलोवर्स है, जबकि बीजेपी में यह आंकड़ा 1.2 मिलियन को क्रॉस कर गया है और बड़ा अंतर सोशल मीडिया टीम ने फॉलोवर्स को जोड़कर हासिल किया है।

कांग्रेसका दावा टूटा अनफॉलो कर रहे हैं लोग

भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक शर्मा के अनुसार कांग्रेस दावा करती रही है कि सोशल मीडिया में भाजपा से भी आगे है और ताजा आंकड़ों में कांग्रेस का दावा टूट गया है। इसके बाद बीजेपी के फॉलोवर्स बढ़ने से यह बात भी सामने आ रही है कि लोग कांग्रेस को अनफॉलो कर रहे हैं और बीजेपी को फॉलो कर रहे हैं। इस कारण गैप बढ़ रहा है। यह भाजपा संगठन की सक्रियता और भाजपा सरकार की योजनाओं के लाभ के चलते संभव हुआ है। आगामी विधानसभा चुनाव में भी सोशल मीडिया की अहम भूमिका होने वाली है। बीजेपी के कार्यकर्ता लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव है और इसका फायदा भी पार्टी को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+