Bhopal: गांधीनगर में ब्रिज से नीचे गिरे बाइक सवार, 1 युवक की मौत व दूसरा गंभीर घायल, CCTV वीडियो आया सामने

राजधानी के गांधीनगर इलाके में आज सुबह दो बाइक सवार युवकों का भयानक एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

Bike rider fell down from bridge in Gandhi Nagar, 1 youth died on spot and another seriously, CCTV

Bhopal Accident News: भोपाल में आसाराम चौराहे के पास ओवरब्रिज की साइड वॉल से टकराकर बाइक सवार दो युवक 35 फीट की ऊंचाई से ब्रिज के नीचे गिरे। इनमें से युवक की मौत हो गई दूसरा घायल है। हादसा रविवार सुबह 6:10 पर गांधीनगर थाना इलाके में हुआ। युवक यामाहा की स्पोर्टस बाइक R-1 पर सवार थे।

भोपाल की गांधीनगर में आसाराम चौराहे के पास सिंगार चोली ओवर ब्रिज पर सुबह करीब 6 बजे बाइक सवार दो युवक ब्रिज से नीचे जा गिरे। बताया जा रहा है कि ओवरब्रिज के मोड़ पर बाइक अनकंट्रोल होकर साइड वॉल से टकरा गई। बाइक तो ओवर ब्रिज पर ही गिर पड़ी, लेकिन दोनों युवक उछलकर 4 फीट नीचे साइड वॉल को लांघते हुए नीचे गिर गए। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

युवकों की पहचान टीला जमालपुरा के वसुंधरा कॉलोनी में रहने वाले हिजबुल मियां और उसके दोस्त सलीम के रूप में हुई है। दोनों सुबह चाय पीने शांति नगर स्थित एक होटल पर गए हुए थे यहां से लौटते समय हादसा हो गया है। हिजबुल की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं सलीम गंभीर रूप से अस्पताल में भर्ती है। हादसे के बाद से दोनों के परिवारों में गम का माहौल है। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें युवक ब्रिज से गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं।

राहगीरों ने कई देर तक नहीं की मदद

इस भयानक एक्सीडेंट का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें दोनों युवक ब्रिज के ऊपर से गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं लेकिन उनके गिरने के बावजूद सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने उन पर कोई ध्यान नहीं दिया। कुछ लोग तो उन्हें देखकर ही आगे चले गए। एक बाइक सवार रुका, लेकिन युवकों के पास नहीं पहुंचा। डेढ़ मिनट बाद एक ऑटो चालक रुका। उसका ड्राइवर युवकों के पास गया।

ब्रिज के गलत डिजाइन होने के कारण होते रहते हैं हादसे

सिंगार चोली ओवर ब्रिज निर्माणाधीन था, तब भी यहां पर एक हादसा हुआ था। जिसमें एक युवक की जान चली गई थी। हादसा ऐसी मोड़ पर हुआ था तेज रफ्तार बाइक बाउंड्री से टकरा गई थी। जिसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे सिर में चोट लगने के कारण एक युवक की मौत हो गई थी। आज फिर वैसा ही हादसा दोबारा देखने को मिला। हालांकि बाइक सवारों ने अगर हेलमेट पहना होता तो उनकी जान बच सकती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+