MP में चीते आने की खुशी में पुलिस वाहन बजाएंगे सायरन, पेट्रोलिंग वाहन अब कहलाएंगे चीता मोबाइल : गृहमंत्री
गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के थानों में मौजूद 'बाइक पेट्रोलिंग ट्रूप' अब पूरे प्रदेश में 'चीता मोबाइल' के नाम से जाना जाएगा। बता दे कूनो नेशनल पार्क में 17 सितंबर को जब पीएम नरेंद्र म
भोपाल,16 सितंबर। एमपी पुलिस के पेट्रोलिंग वाहन अब चीता मोबाइल के लाएंगे। यह फैसला सरकार ने लिया है। गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के थानों में मौजूद 'बाइक पेट्रोलिंग ट्रूप' अब पूरे प्रदेश में 'चीता मोबाइल' के नाम से जाना जाएगा। बता दे कूनो नेशनल पार्क में 17 सितंबर को जब पीएम नरेंद्र मोदी पिंजरे को खोलकर चीजों को छोड़ेंगे तब प्रदेश भर में यह चीता मोबाइल सायरन बजाएंगे। पूरे प्रदेश में यह चीता मोबाइल सायरन बजाकर प्रदेश में चीता आने की खुशी जाहिर करेंगे।

Recommended Video
70 साल बाद फिर भारत में 8 चीते दिखाई देंगे। उन्हें विमान के जरिए नामीबिया से कूनो नेशनल पार्क लाया जा रहा है। बता दे चीते को लाने के लिए एक विशेष विमान भी तैयार किया गया है। जिस पर चीते की पेंटिंग बनी हुई है। इस समय पूरा एमपी चीतों के स्वागत की तैयारी में लगा हुआ है। इसी को देखते हुए गृह विभाग ने भी या फैसला किया है। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश के थानों में मौजूद 'बाइक पेट्रोलिंग ट्रूप' अब पूरे प्रदेश में 'चीता मोबाइल' के नाम से जाना जाएगा। जब पीएम मोदी जीता छोड़ेंगे तब यह मोबाइल साइलेंट बजाएंगे। पूरे प्रदेश में एक ही समय पर सायरन बजाया जाएगा। बात दे एमपी पुलिस विभाग के पास 5 हजार से अधिक टू व्हीलर है।
बता दे प्रदेश में पुलिस विभाग के पेट्रोलिंग करने वाले जवानों की गाड़ी पर चीते की आकृति बनी होती है। ये जवानों की टीम चीता पार्टी के रूप में काम करती है। इन जवानों के वाहन अक्सर रात में गस्त के समय पेट्रोलिंग करते समय दिखाई देते हैं। गृह मंत्री के अनुसार अब जितने भी वाहन पेट्रोलिंग करते हैं, वे अब चीता मोबाइल चलाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications