Bhopal News: 5 साल की मासूम के साथ हुई दुष्कर्म घटना के मामले में आरोपी की बहन के मोबाइल से बड़ा खुलासा!

राजधानी भोपाल में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, मुख्य आरोपी की बहन चंचल भालसे के मोबाइल में कई चौकाने वाली चीज सामने आई है।

पुलिस को यह प्रमाण मिला है कि चंचल का पांच युवकों से संपर्क था। उसने दो मोबाइल नंबरों पर 12 से अधिक युक्त के फोटो व्हाट्सएप किए हुए थे और हर फोटो के नीचे नंबर लिखा हुआ था।

Big revelation from the mobile phone of the atul sister in the Shahjahanabad incident case

पुलिस सूत्रों की माने तो चंचल सेक्स रैकेट से जुड़ी हुई थी। बच्ची का शौक मिलने के बाद से ही आसपास के रहने वालों में यह लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। मल्टी में रहने वाले लोग भी मां बेटी के आचरण को संदिग्ध बता रहे हैं।

पुलिस ने शाहजहांनाबाद में आरोपी के फ्लैट से शराब की खाली बोतलें बरामद कीं

शनिवार को पुलिस ने आरोपी अतुल भालसे के शाहजहांनाबाद स्थित फ्लैट की तलाशी ली, जहां से शराब की आधा दर्जन से अधिक खाली बोतलें मिलीं। यह तलाशी उस संदिग्ध मामले के संदर्भ में की गई, जिसमें एक 5 साल की बच्ची की हत्या का आरोप है।

जांच में जुटी एसआईटी

इस केस की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) अब तक 5 लोगों के बयानों को दर्ज कर चुकी है। इनमें बच्ची के माता-पिता, दादी और घटनास्थल के आसपास रहने वाले दो लोग शामिल हैं।

बदबू की सूचना देने वाली महिला का बयान
पुलिस ने उस महिला के बयानों को भी दर्ज किया है, जिसने पुलिस को फ्लैट से बदबू आने की सूचना दी थी। इस जानकारी ने जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Big revelation from the mobile phone of the atul sister in the Shahjahanabad incident case

मोबाइल फोन का परीक्षण

पुलिस ने आरोपी अतुल, उसकी मां बसंती और बहन चंचल के मोबाइल फोन को भी परीक्षण के लिए भेज दिया है। इन फोन से मिली जानकारी संभावित सबूतों के रूप में इस्तेमाल की जा सकती है।

रिमांड पर है मुख्य आरोपी अतुल भालसे

मुख्य आरोपी अतुल भालसे (35) का रिमांड 30 सितंबर तक जारी है। पुलिस ने उसके DNA सैंपल भी लिए हैं। पूछताछ में अतुल ने जुर्म को स्वीकार करते हुए घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी है। उसने बताया कि मंगलवार को, जब फॉगिंग चल रही थी और मल्टी में अधिकतर लोग अपने फ्लैट के गेट बंद कर चुके थे, तब बच्ची को अकेला देखकर उसने उसे अपने फ्लैट में खींच लिया। अतुल ने कहा कि उसकी मां और बहन उस समय काम पर गई थीं, जिससे उसे मौका मिला। बच्ची के साथ ज्यादती के बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ गई, तो उसने घबरा कर पहले उसका मुंह दबाया और फिर गला घोंट दिया।

सबूतों की बरामदगी

अतुल की निशानदेही पर पुलिस ने उस समय पहने कपड़े जब्त कर लिए हैं। उसने केस से जुड़े महत्वपूर्ण सबूतों को घटना स्थल के पास स्थित सुनसान इलाके की झाड़ियों में फेंका था, जिनकी बरामदगी की गई है।

शव की बरामदगी

अतुल ने बच्ची के शव को चादर में लपेटकर पानी की टंकी में डाल दिया था। टंकी का पानी पहले ही खाली कर दिया गया था, और जब मक्खियां बढ़ने लगीं, तो उसने उसमें कई अन्य कपड़े भी ठूंस दिए। जब पुलिस ने शव को बरामद किया, तो वह फूल चुका था, जिसके चलते पुलिस को टंकी को काटकर बॉडी को निकालना पड़ा।

यह घटना स्थानीय समुदाय के लिए बेहद गंभीर चिंता का विषय है, और पुलिस इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है ताकि न्याय सुनिश्चित किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+