MP News: भोपाल में BJP की आज बड़ी बैठक, भूपेंद्र यादव और नरेंद्र सिंह तोमर की मौजूदगी में मीटिंग

MP BJP News: मध्य प्रदेश में भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित भाजपा के दिग्गज नेता शुक्रवार को भोपाल में बैठक करेंगे। वह चुनाव की तैयारी के संबंध में प्रदेश पदाधिकारी से बात करेंगे। इसके अलावा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर मंथन करेंगे।

बता दे पिछले चुनाव और उपचुनाव में पार्टी के हार ने वाले प्रत्याशियों से भी अलग-अलग बात कर मैदानी स्थिति और कांग्रेस की तैयारी के बारे में जाना जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बन जाएगी। केंद्रीय नेतृत्व की हरी झंडी मिलने पर जाना आशीर्वाद यात्राओं के शुभारंभ के बाद 10 सितंबर तक सूची जारी हो सकती है।

Big meeting of BJP today, meeting in the presence of Bhupendra Yadav and Narendra Singh Tomar

एमपी में हारी हुई विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों पर भाजपा का मंथन पूरा हो चुका है। भाजपा सितंबर के पहले पखवाड़े में हारी हुई सीटों पर प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर सकती है। पिछले चुनाव में भाजपा 103 सीटों पर हार गई थी इनमें से 39 सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है अब पार्टी जल्द ही बची हुई 64 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है।

इन नाम को लेकर चल रही चर्चाएं

राघौगढ़ से बीजेपी इस बार पुराने कांग्रेसी नेता हीरेंद्र सिंह बंटी को उम्मीदवार बना सकती है। उनका सिंगल नाम इस सीट से है। यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की परंपरागत सीट है। जिस पर पिछले दो बार से उनके बेटे जयवर्धन सिंह चुनाव लड़ रहे हैं और विधायक हैं। यह सीट कांग्रेस बड़े अंतर से जीती रही है। वहीं दमोह से जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ मालिया का टिकट लगभग तय है। उनका नाम सिंगल ही इस सीट से बचा है वही शाजापुर से पूर्व विधायक अरुण भीमावत पिछला चुनाव समाजवादी पार्टी से लड़े और विधायक बने। राजेश शुक्ल इस बार भाजपा से बिजावर में उम्मीदवार हो सकते हैं। वही राजनगर से अरविंद पटेरिया, डबरा से पूर्व मंत्री इमरती देवी, जबलपुर उत्तर से धीरज पटेरिया, बडनगर से मुकेश पांडे, कटंगी से पूर्व सांसद भोज सिंह भगत, निवास से रामप्यारे कुलस्ते, बैतूल से हेमंत खंडेलवाल, बुरहानपुर से अर्चना चटनी नागदा से दिलीप सिंह शेखावत श्योपुर से दुर्गालाल विजय के सिंगल नाम है। वहीं कहीं सीटों पर अभी पैनल बना हुआ है। जिसमें दो से चार दावेदारों के नाम इसमें शामिल है, इन नाम पर भी जल्द ही विचार कर एक-एक नाम ते कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+