सागर से कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक ब्रज बिहारी पटेरिया को CM शिवराज ने BJP की दिलाई सदस्यता
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज देवरी से पूर्व विधायक बृज बिहारी पटेरिया को भाजपा की संस्था दिलाई इस मौके पर नगरी प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह भी मौजूद थे बृज बिहारी पटेरिया 1998 में कांग्रेस के टिकट से विधानसभा का चुनाव जी
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 से पहले सागर में एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें अपने निवास पर मंत्री भूपेंद्र सिंह के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। बता दे ब्रज बिहारी पटेरिया 1998 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे और सागर की देवरी विधानसभा सीट से विधायक बने थे।

बता दे सागर में एक के बाद कांग्रेस के नेता कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सागर दौरे पर गए थे। जहां उन्होंने बताया था कि भाजपा सरकार सागर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है। दिग्विजय सिंह ने वहां पर एक और बड़ी बात कही थी। उन्होंने कहा था कि अगर कोई मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने को नहीं मिलेगा तो वह खुद मैदान में उतरेंगे। इससे पहले कमलनाथ के करीबी और पूर्व मंत्री अरुण चौबे ने कांग्रेस छोड़ी थी, लेकिन आज फिर एक बार कांग्रेस को सागर से एक बड़ा झटका लगा है।
वहीं सागर में कांग्रेसियों पर f.i.r. के मामले में नगरी प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपाई और उनके परिवार पर कमलनाथ सरकार ने 77 झूठे केस दर्ज करवाए थे। हमने तो अपराधियों पर एफ आई आर दर्ज करवाई है, इसमें गलत क्या है? इनके ट्रैक रिकॉर्ड देख सकते हैं। वहीं दिग्विजय के खुरई से चुनाव लड़ने की चुनौती पर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि लड़े न, किसने रोका है। कोई कांग्रेसी प्रत्याशी ना मिले तो वह सामने आ जाए, जनता जवाब देगी।












Click it and Unblock the Notifications