Bhopal अयोध्या नगर की बसंतकुंज कॉलोनी में दहशत का माहौल,CCTV में संदिग्ध हालात में मासूम को ले जाता दिखा युवक

भोपाल के अयोध्या नगर थाना की वसंत कुंज कॉलोनी में एक युवक संदिग्ध हालत में मासूम बच्चे को ले जाते हुए दिखाई दिया। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले, जिसमें एक युवक

राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में एक युवक संदिग्ध हालत में मासूम बच्चे को ले जाते हुए दिखाई दिया। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले, जिसमें एक युवक संदिग्ध हालात में एक बच्चा ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। फुटेज में दिख रहे मासूम के साथ अनहोनी की आशंका भी जताई जा रही है।

Bhopal: young man was seen carrying a child in CCTV of Basantkunj Colony of Ayodhya Nagar

मामला अयोध्या नगर थाने के वसंत कुंज कॉलोनी का है जहां पर एक युवक को लोगों ने संदिग्ध हालात में बच्चा ले जाते हुए देखा। इसके बाद से कॉलोनी में डर का माहौल है। लोग बच्चा चोर गिरोह की आशंका भी जता रहे है। कॉलोनी के स्थानीय लोगों ने अजय नगर थाना पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे। फुटेज में संदिग्ध युवक बच्चे के साथ नजर आ रहा है। युवक दूधमुंहे बच्चे को हाथों में लेकर चल रहा है। उसे देखकर पुलिस आशंका जता रही है कि बच्चे के साथ कोई अनहोनी हो सकती है।

इस मामले में रात भर अयोध्या नगर थाना पुलिस और पिपलानी थाना पुलिस ने सर्चिंग अभियान चलाया लेकिन फिलहाल अब तक पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा है। अब तक किसी थाने में भी किसी बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। क्योंकि युवक अयोध्या नगर के बसंतकुंज कॉलोनी में देखा गया। फिलहाल पुलिस उस एरिया सहित पूरे भोपाल में संदिग्ध युवक की तलाश कर रही है।

संदिग्ध युवक के फुटेज सामने आने के बाद राजा नगर सहित आसपास के इलाकों में बच्चा चोर गिरोह को लेकर लोगों के मन में डर है। इससे पहले अशोक गार्डन थाना क्षेत्र में 4 बच्चों के लापता होने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई थी हालांकि पुलिस ने चारों बच्चों को सीसीटीवी फुटेज की मदद से ढूंढ निकाला। जिसमें परिजनों की ही लापरवाही सामने आई। ये चारों नाबालिक बच्चे खेल-खेल में ट्रेन में सवार होकर आगरा पहुंच चुके थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+