Bhopal में कुत्ते की तरह शख्स के साथ गुंडों की क्रूरता, गले में डाला पट्टा, फिर कहा 'भौंको, Viral video
Bhopal viral video muslim mans brutality: एमपी की राजधानी भोपाल में कुछ गुंडों की एक युवक के साथ क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। बदमाशों ने एक शख्स के साथ डॉगी जैसा सलूक किया। उसके गले में जंजीर डाली फिर बेल्ट से उसे जान मारने की धमकी देते नजर आए।
गुंडों की इस बर्बरता का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। शुरू में तो टीला जमालपुरा थाना पुलिस इसे सामान्य मामला समझ रही थी। लेकिन जब गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसे देखा तो उन्होंने कमिश्नर को कड़े एक्शन के निर्देश दिए।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक के साथ सड़क पर कुत्ते की व्यवहार नजर आ रहा हैं। उसके गले में गुंडों ने कुत्ते की तरह पट्टा बांधा और उसे धमकाते हुए बार-बार खींचा जा रहा हैं। आरोपियों में पीछे से कोई फैजान का नाम लेते हुए पूछ रहा है कि किसके कहने पर पोस्ट की थी।

Recommended Video
वायरल वीडियो बदमाश पीड़ित युवक से कह रहे कि- 'बोल..भाई भाई सॉरी फैजान भाई मेरे भाई बाप है, कुत्ते की तरह भौंक-भौंक। अपनी जान बचाने युवक गुंडों की कही बातों को दोहराने लगता हैं। फैजान नाम का आरोपी फिर पूछता है कि 'पहले बता कि मैंने तेरा क्या बिगाड़ा था, किसके कहने पर तूने गाली बकी थी'।
कुत्ते की तरह जंजीर से बंधा युवक गिड़गिड़ा रहा है लेकिन गुंडों को जरा भी रहम नहीं आया। वह अपना हिंसक रवैया बरकरार रखे थे। वायरल वीडियो पर जब गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने संज्ञान लिया, तो पुलिस भी हरकत में आई। गृहमंत्री ने भोपाल कमिश्नर को 24 घंटे में परिणाम लाने के सख्त निर्देश दिए थे। मामले में 6नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ और कुछ ही देर बाद 3 आरोपियों की गिरफ्तारी पुष्टि भी कर दी गई।
क्रूरता की हदों को पार करते इस मामले में टीला जमालपुरा थाना प्रभारी को लाइन अटैच भी कर दिया गया हैं। आरोपियों के खिलाफ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। आरोपी समीर, साजिद और फैजान समेत अन्य साथियों की पृष्ठभूमि का भी पता किया जा रहा हैं। सभी आरोपी मुस्लिम हैं और पीड़ित हिन्दू। घटना के बाद हिंदूवादी संगठनों ने भी विरोध जताया। आरोपियों के खिलाफ कड़े एक्शन के साथ उनके घर जमीदोज करने की मांग की भी गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications