5वीं पास लड़के के प्रेम जाल में फंसी MBA की छात्रा, घरवालों ने टोका तो लड़की ने छोड़ा घर, फिर हुआ ये धोखा

भोपाल। लव, सेक्स और धोखा...का मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सामने आया है। इसमें एमबीए की एक छात्रा पांचवीं पास लड़के प्रेम जाल में फंस गई। मामला तब उजागर हुआ छात्रा ने भोपाल के अशोका गार्डन पुलिस थाने में युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया है।

धार में कोचिंग करने आती थी छात्रा

धार में कोचिंग करने आती थी छात्रा

दरअसल, पूरी कहानी की शुरुआत चार साल पहले तब से होती है जब सागर जिले की रहने वाली छात्रा धार में कोचिंग करने के लिए आती थी। धार में पांचवीं तक पढ़े-लिखे प्रियांशु की रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकान है। दुकान पर सामान खरीदने के ​दौरान प्रियांशु और छात्रा की जान पहचान हो गई।

 सहेली के साथ किराए पर रहने लगी

सहेली के साथ किराए पर रहने लगी

पहले दोनों में दोस्ती हुई। फिर प्यार में बदल गई। दोनों एक-दूसरे से शादी करने का सपना संजोने लगे थे। इस बीच इनकी लव स्टोरी की भनक परिजनों को लग गई तो लड़की ने अपना घर भी छोड़ दिया। वह अपने माता-पिता से अलग यहां सुभाष नगर में एक सहेली के साथ किराए से रहती है। वर्तमान में वह एमबीए की पढ़ाई कर रही है और एमपी नगर में प्राइवेट जॉब करती है।

 अब दूसरी लड़की से कर ली शादी

अब दूसरी लड़की से कर ली शादी

भोपाल के अशोका गार्ड पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई रिपोर्ट में इस 23 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि प्रियांशु ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अब उसने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। लड़की ने पुलिस को बताया कि साल 2013 में वह सागर से धार जिले में पढ़ने गई थी। यहां पर उसकी रेस्टोरेंट संचालक प्रियांशु गुप्ता से दोस्ती हो गई थी।

 सागर छोड़कर भोपाल आकर रहने लगी

सागर छोड़कर भोपाल आकर रहने लगी

प्रियांशु ने इसी का फायदा उठाकर 8 मार्च 2016 में उससे रेप किया था। छात्रा के विरोध करने पर उसने उसे बदनामी का डर दिखाकर शांत कर दिया था। इसके बाद छात्रा वापस सागर चली गई, लेकिन प्रियांशु उससे मुलाकात का दबाव बनाता रहा। घरवालों को जब इस बात का पता चला तो उसे अपना घर भी छोड़ना पड़ा। उसके बाद वह भोपाल आ गई।

 27 फरवरी को किया दुष्कर्म

27 फरवरी को किया दुष्कर्म

भोपाल में पढ़ाई के साथ वह जॉब भी करने लगी। प्रियांशु यहां भी उसके पास आता-जाता रहता था। इसी साल 27 फरवरी को भी उसने रेप किया था। इसी दौरान उसे पता चला कि प्रियांशु ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। जब उसने इसके बारे में पूछा तो प्रियांशु ने उससे किसी भी तरह के संबंध रखने से मना कर दिया। काफी मनाने के बाद भी भी जब वह नहीं माना तो उसने एफआईआर दर्ज कराई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+