VIDEO : महिलाओं के हाथ लगते ही हनुमान ​मंदिर के पुजारी नर्मदा प्रसाद हो जाते हैं बेहोश, जानिए असली वजह

भोपाल, 24 जून। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अजीब मामला सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई व्यक्ति अचरज में पड़ गया है। दरअसल, भोपाल में बैरसिया के हनुमान मंदिर के पुजारी नर्मदा प्रसाद के मन में ऐसा ब्रह्मचार्य बैठ गया है कि औरत हो या कोई लड़की यदि वह उनके शरीर को जरा सा भी स्पर्श कर दे तो वे तुरंत बेहोश हो जाते हैं। जब यह बात मंदिर आने वाले भक्तों को पता चली तो उन्होंने पुजारी का भोपाल के जेपी अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।

Recommended Video

    VIDEO : महिलाओं के हाथ लगते ही हनुमान ​मंदिर के पुजारी नर्मदा प्रसाद हो जाते हैं बेहोश
    नर्स ने छूआ तब भी हो गए बेहोश

    नर्स ने छूआ तब भी हो गए बेहोश

    भोपाल के जेपी अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. आरके बैरागी के द्वारा बैरसिया हनुमान मंदिर पुजारी नर्मदा प्रसाद का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके अलावा कुछ अन्य जांच भी करवाई गई है। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान एक नर्स के द्वारा जैसे ही पुजारी नर्मदा प्रसाद के शरीर को छुआ गया तो वे तत्काल जमीन पर गिर गए और बेहोश हो गए।

     कन्वर्जन डिसॉर्डर से पीड़ित हैं पुजारी नर्मदा प्रसाद

    कन्वर्जन डिसॉर्डर से पीड़ित हैं पुजारी नर्मदा प्रसाद

    मनोचिकित्सक डॉ आरके बैरागी का कहना है कि मनोचिकित्सा की भाषा में इसे कन्वर्जन डिसाॅर्डर कहते हैं। इस बीमारी में रोगी को ऐसा लगता है कि उसके अंदर कोई शक्ति है और वह यह चाहता है कि अन्य लोग उसकी तरफ विशेष रूप से ध्यान दें। यही वजह है कि कई बार मानसिक स्थितियों में बिगड़ने से मरीज अजीबोगरीब व्यवहार करने लगता है।

     पुजारी नर्मदा प्रसाद की कर रहे काउंसलिंग

    पुजारी नर्मदा प्रसाद की कर रहे काउंसलिंग

    डॉ. बैरागी कहते हैं कि इस दौरान मरीज को ऐसा लगने लगता है कि उसके शरीर के अंदर कोई देवशक्ति आ गई है। जिसकी वजह से उसके व्यवहार में अचानक परिवर्तन आने लगता है। फिलहाल पुजारी नर्मदा प्रसाद की काउंसलिंग की जा रही है इसके अलावा उनका उपचार भी शुरू कर दिया गया है। उनके जल्द ही ठीक होने की उम्मीद है।

    छह माह से व्यवहार में परिवर्तन

    बताया जा रहा है कि हनुमान मंदिर बैरासिया भोपाल के पुजारी नर्मदा प्रसाद वर्षों से हनुमान भक्ति में लीन रहे हैं। ब्रह्मचार्य का पालन कर रहे हैं, लेकिन पिछले 6 महीने के दौरान उनके व्यवहार में इस तरह का परिवर्तन दिखाई दिया है। जिसमें वे किसी भी महिला के द्वारा उनके शरीर को छू लेने से बेहोश हो जाते हैं। हालांकि यह मामला सामने आने के बाद लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है। क्योंकि इससे पहले कभी भी इस तरह का मामला सामने नहीं आया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+