भोपाल में वकील पर हमला करने वाले बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आनन-फानन में भेजा जेल
पिछले कई दिनों से भोपाल के वकील अपने साथी वकील पर हुए हमले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने राहगीरों को पीटा भी था। इसके बाद पुलिस ने गुरूवार को CCTV की मदद से आरोपी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया हैं।
भोपाल,26 मई। राजधानी के तलैया थाना इलाके में शुक्रवार को वकील दीपेश शर्मा पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वकीलों ने चक्कमजाम और राहगीरों के साथ मारपीट भी कर डाली थी। पुलिस ने आनन-फानन में गुरुवार को सुबह ही वकीलों के कोर्ट पहुंचने से पहले अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।

बता दे रॉन्ग साइड से गाड़ी टकराने को लेकर हुए विवाद में दो बदमाशों ने एक वकील पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों साजिद और असीम नाम के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। वकीलों के प्रकोप से बचाने के लिए गुरुवार सुबह ही अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। दोनों बदमाशों का पूर्व से आपराधिक रिकार्ड भी सामने आया है। पुलिस ने बताया कि एक अरोपी साजिद चाक़ू मारने में एक्सपर्ट है और वह राह चलते चाक़ू मार देता है।

दरअसल वकील का एक्टिवा सवार युवकों से रॉन्ग साइड से वाहन निकालने को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के बीच एक बदमाश ने वकील पर चाकू से हमला कर दिया था। इससे वकील को गंभीर चोट आई। वारदात के बाद बदमाश हवा में चाकू लहराते हुए फरार हो गए थे। हमले के बाद बार एसोसिएशन ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा कर अदालत के बाहर चक्कमजाम कर दिया था।
पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा को किया था अपमानित
राजधानी भोपाल में वकीलों का लगातार प्रदर्शन जारी है वहीं बुधवार को भी वकीलों ने प्रशासन का पुतला दहन किया है। इसी दौरान पूर्व मंत्री पीसी शर्मा को वकीलों ने बुलाया और फिर उनके सामने ही कह दिया कि उन्हें नेतागिरी नहीं चाहिए। जिसके बाद पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी वकीलों पर गुस्सा होते नजर आए हैं। मुझे वकीलों के प्रतिनिधि द्वारा बुलाया गया है,इसलिए मैं यहां पर आया हूं। लेकिन ये लोग ऐसी बातें कर रहे जैसे मैं खुद से यहां पर आया हूं। इसके बाद पीसी शर्मा का दर्द झलक गया और उन्होंने कहा कि मैं जब कानून मंत्री था उस दौरान हाईकोर्ट के जज ने भी मेरा सम्मान किया था।












Click it and Unblock the Notifications