Bhopal News: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया C-20 सेवा समिति में सेवा योगियों का सम्मान
Bhopal News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को जी-20 के सेवा सम्मेलन C-20 में सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवा योगियों का सम्मान किया। कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में हुए सेवा सम्मेलन सी-20 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी डॉ विनय सहस्त्रबुद्धे तथा सी-20 शेरपा विजय के नांबियार मौजूद रहे, जिन्होंने सेवा योगियों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने सेवा के क्षेत्र में प्रदेश की उपलब्धियों और आगामी रणनीति पर अपने विचार रखें सीएम शिवराज ने कहा कि हमें जन्म के साथ ही सेवा का भाव सिखाया जाता है। साथ ही यह बात भी बताई जाती है कि परहित सरिस धर्म नहीं भाई। यानी दूसरों का हित करने से बड़ा कोई धर्म नहीं है। इसलिए बड़े होने के साथ सेवा का भाव पैदा होता है। जब यह भाव मन में आ जाएगी सब मेरे हैं तो सबके लिए काम करना शुरू हो जाता है।

सीएम शिवराज ने एमपी में जनता के साथ कायम किया सेवा का रिश्ता- सहस्त्रबुद्ध
इस मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी युवा भारतीय सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष डॉ विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज ने जनता के साथ सेवा का एक मजबूत रिश्ता कायम किया है उन्होंने यह भी कहा कि सेवा और सस्टेनेबल पर डेवलपमेंट को लेकर एक कॉन्फ्रेंस भी जल्दी की जाएगी। सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि सेवा हमारे संस्कारों में हैं।












Click it and Unblock the Notifications