Texido Car Company का फरार जालसाज पकड़ाया, किराए पर कार लेकर करता था धोखाधड़ी,ब्याज पर चलाता था पैसा
भोपाल में Texido Car Company (टक्सीडो कार कंपनी) का फरार जालसाज राहुल शर्मा पकड़ाया, किराए पर कार लेकर गाड़ी मालिकों के साथ करता था धोखाधड़ी। फिर गाड़ी को गिरवी रखकर, मिले पैसों को आरोपी ब्याज पर चलाता था।
Texido Car Company (टक्सीडो कार कंपनी) में ₹6000 महीने की नौकरी करने वाला शख्स ने खुद टक्सीडो कंपनी का गुमाश्ता जीएसटी में रजिस्ट्रेशन करवा लिया। इसके बाद आरोपी वाहन मालिकों से एग्रीमेंट कर उनकी कार किराए पर लेने लगा। उसके बाद आरोपी कार गिरवी रखकर मोटा मुनाफा कमा रहा था। शनिवार को एमपी नगर पुलिस ने इस फरार जालसाज को गिरफ्तार कर लिया। वे पिछले 1 साल से फरार था। उस पर ढाई हजार रुपये का इनाम भी था।

वाहन गिरवी रखकर ब्याज पर चलाता था पैसा
मामूली कर्मचारी से डारेक्टर बना राहुल शर्मा फर्जीवाड़ा करता था। मिली रकम को मार्केट में ब्याज पर लगाकर दोहरा लाभ कमाता था। धोखाधड़ी के इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। एमपी नगर थाना प्रभारी सुधीर अर्जरिया ने बताया कि धोखाधड़ी के संबंध में 17 फरवरी 2022 को गोपाल नगर खजूरी रोड निवासी राजा परोछिया समेत 54 लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ितों का कहना था कि ट्रेक्सीडो कार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के कर्ताधर्ता रविकांत विश्वकर्मा, वरुण उर्फ राहुल बंसल, सत्येंद्र भदौरिया व राहुल शर्मा ने किराए पर एग्रीमेंट कर गाड़ी मालिकों से वाहन किराए पर लिए थे। इसके बाद कारों के किराए का भुगतान नहीं किया और उनके वाहन धोखाधड़ी करके अन्य लोगों से पैसे लेकर गिरवी रख दिए।
तीन करोड़ रुपये की 48 कारें जब्त
इस मामले में पुलिस आरोपी से रवि कांत सत्येंद्र भदोरिया और वरुण बंसल उर्फ राहुल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। फरार चल रहे शारदा नगर सुखलिया इंदौर के रहने वाले 31 साल के राहुल शर्मा को शनिवार को एमपी नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया। अब तक आरोपियों से पुलिस 48 चार पहिया वाहन जब्त कर चुकी है। जिंदगी कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है।
कंपनी में ₹6000 माह की नौकरी करता था राहुल शर्मा
आरोपी वरुण ने बताया कि राहुल शर्मा को ट्रैक्सीडो कंपनी में ₹6000 महीने की नौकरी पर रखा था। एक साल में ही उसने इतने लोगों को झांसा देकर धोखाधड़ी की कि उसने खुद ट्रैक्सीडो कंपनी का गुमास्ता, जीएसटी में रजिस्ट्रेशन करवा लिया। और डायरेक्टर बन बैठा राहुल चार पहिया वाहनों को गिरवी रख, मिली मोटी रकम को बाजार में ब्याज पर चलाता था और दोहरा लाभ कमाता था। उसने फर्जीवाड़े से प्राप्त रकम से पंजाब ज्वेलर्स से करीब ₹9 लाख की ज्वेलरी खरीदी थी। ज्वेलरी को भी आरोपी ने 11 मिल की फेडरल बैंक में गिरवी रख दिया।












Click it and Unblock the Notifications