BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने CM अशोक गहलोत का फूंका पुतला, इस्तीफे की मांग करते हुए कही ये बात

भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने राजधानी के बैरसिया में बस स्टैंड चौराहा पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का पुतला फूंका। प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री ने जिस तरह से आरोपी आफताब के पक्ष में बयान दिय

हिंदुत्व को लेकर लगातार बयानबाजी करने वाली भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने राजधानी के बैरसिया में बस स्टैंड चौराहा पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का पुतला फूंका। प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री ने जिस तरह से आरोपी आफताब के पक्ष में बयान दिया है, ये उस लड़की का अपमान है। लव जिहाद के चक्कर में पढ़कर लड़कियां शादी करती हैं,उन पर अत्याचार होते हैं। फिर उनके 35 टुकड़े कर दिए जाते है। उन्होंने राजस्थान सरकार को महिला विरोधी बताया और कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इस्तीफा देना चाहिए। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और स्थानीय भाजपा विधायक विष्णु खत्री भी मौजूद रहे।

Recommended Video

    साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने CM अशोक गहलोत का फूंका पुतला व मांगा इस्तीफा, कहा- लव अब जिहाद
     हिंदू बेटियों के खिलाफ साजिश

    हिंदू बेटियों के खिलाफ साजिश

    बता दे दिल्ली में श्रद्धा नाम की लड़की का उसके प्रेमी आफताब ने मर्डर कर दिया था। श्रद्धा और आफताब लिव इन रिलेशन में रहते थे। आफताब में बेरहमी से श्रद्धा का मर्डर किया और उसके शरीर के टुकड़े करके फ्रिज में रख दिए थे। इस कारण ये पूरा मामला देश में चर्चित हो गया। लेकिन अब इस मामले में सियासत भी शुरू हो चुकी है इस कड़ी में मध्यप्रदेश से भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने इसे लव जिहाद का एंगल दे दिया है। उन्होंने हिन्दू लड़कियों को जागरूक करने की बात कही है। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि एक लड़की श्रद्धा जिसके 35 टुकड़े करके फ्रिज में रखे और एक-एक कर कर फेंका। सांसद ने कहा कि हमारी हिंदू बेटियों के खिलाफ साजिश की जा रही है तभी आए दिन इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। लव जिहाद का हमारे समाज में जहर फैलाया जा रहा है। ये देश के लिए कलंक है। हमें इस को मिटाना होगा और हिंदू लड़कियों को जागरूक करना होगा। इसकी जिम्मेदारी हमारी है क्योंकि हिंदू कभी ऐसा नहीं करता है। इतनी क्रूरता सिर्फ लव जिहाद वाले ही कर सकते हैं।

    हिंदू लड़कियों को जगाना पड़ेगा : सांसद प्रज्ञा

    हिंदू लड़कियों को जगाना पड़ेगा : सांसद प्रज्ञा

    भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि हमें लड़कियों के अंदर यह चीज लगानी पड़ेगी कि आप हिंदू हो और हिंदुओं में शादी करो। लव कुछ नहीं होता लव तो अब जिहाद हो चुका है। पहले प्रेम होता था। प्रेम का मतलब समर्पण होता है। हम सन्यासी एक बात कहते हैं। हमारा जीवन इस प्रकार का होता है कि जब हम प्रेम करते हैं तो अटूट प्रेम करते हैं और प्रभु को समर्पित हो जाते हैं।

    सांसद ने की गहलोत के इस्तीफे की मांग

    सांसद ने की गहलोत के इस्तीफे की मांग

    सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भोपाल में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब के पक्ष में बयान दिया है उनका ये बयान श्रद्धा का अपमान है। बेचारी लड़की लव जिहाद के चक्कर में पड़कर इस घटना का शिकार हुई है। लव जिहाद के चक्कर में पड़कर लड़कियां शादी करती हैं उन पर अत्याचार होते हैं विवाह कर कई बार उन्हें भेज दिया जाता है मार दिया जाता है। और कांग्रेस सरकार ऐसे लोगों का पक्ष लेती है। ऐसी सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए और मुख्यमंत्री गहलोत को भी इस्तीफा देना चाहिए।

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिया था ये बयान

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिया था ये बयान

    दरअसल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्रद्धा मर्डर केस को लेकर न्यूज एजेंसी ANI से चर्चा के दौरान कहा था कि ये (श्रद्धा हत्याकांड) एक दुर्घटना है, इसे नाम दे दिया गया है, जुमले कस दिए गए हैं। सदियों से अंतर धर्म में शादियां होती हैं ये नई बात तो नहीं है। लेकिन एक कौम को और एक धर्म को टारगेट बनाया जा रहा है, उसके आधार पर राजनीति हो रही है। उनके इस बयान के बाद भाजपा नेताओं और हिन्दू संगठनों ने उनका विरोध शुरू कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+