MP News : क्राइम ब्रांच ने भोपाल बैरसिया रोड से लगभग 60 से 70 क्विंटल नकली मावा किया जब्त,खाद्य विभाग मौके पर

भोपाल के बैरसिया रोड से क्राइम ब्रांच ने नकली मावे से भरी दो गाड़ियों को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि दोनों गाड़ी में करीब 60 से 70 क्विंटल मावा भरा हुआ था,जिसे आरोपी से ग्वालियर लेकर आ रहे थे।

भोपाल,8 अक्टूबर। आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। भोपाल के बैरसिया रोड से क्राइम ब्रांच ने नकली मावे से भरी दो गाड़ियों को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि दोनों गाड़ी में करीब 60 से 70 क्विंटल मावा भरा हुआ था। आरोपी से ग्वालियर से भर कर दो गाड़ियों से ला रहे थे। आरोपी से भोपाल के व्यापारियों को बेचने के लिए ले जा रहे थे। मौके पर खाद्य विभाग की टीम भी पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

Recommended Video

    क्राइम ब्रांच ने भोपाल बैरसिया रोड से लगभग 60 से 70 क्विंटल नकली मावा किया जब्त,खाद्य विभाग मौके पर
    Bhopal, food department and police team seized 70 quintals of fake mawa

    बता दे शनिवार को क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम ने बैरसिया रोड पर दो गाड़ियों को नकली मावा ले जाते हुए रोक लिया। सूचना मिलने के बाद खाद्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। चलित लैब यानी मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के जरिए मावे की जांच की गई। जिसके बाद खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कई बोरियों में अमानक स्तर के मावा होने की पुष्टि हुई है।

    खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि नकली मावा बड़ी संख्या में जब्त किया गया है। अभी वजन को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। देखने पर यह 60 से 70 क्विंटल के लगभग लग रहा है। उन्होंने बताया कि पूरा ही मावा खराब क्वालिटी का नहीं है, जो मिलावटी है हमने उसको रोक दिया है। बाकी जो जांच में सही पाया गया है,उसे पास करके आगे बढ़ा दिया है। करीब 50 बोरियों में मिलावट पाई गई है। फिलहाल पुलिस और खाद्य विभाग की टीम मावे को जप्त कर आगे की कार्रवाई करने में जुटे हुए हैं।

    बता दे देश में दीपावली का पर्व आने वाला है और बड़ी मात्रा में मावे का उपयोग मिठाईयां बनाने और अन्य खाने की सामग्री बनाने में किया जाता है। ऐसे में इतनी बड़ी मात्रा में नकली मावे का पाया जाना ये बताता है कि प्रदेश में मिलावट खोर बड़े लेवल पर सक्रिय हैं।

    सीएम ने अधिकारियों को दिए थे कार्रवाई के आदेश

    इससे पहले दोपहर में समीक्षा बैठक दौरान प्रदेश के सीएम शिवराज ने करप्शन को लेकर अधिकारियों से बड़ी बात कही थी। उन्होंने कहा था कि मैं डीजीपी, सारे आईजी, एसपी और कलेक्टर को कह रहा हूँ, करप्शन के मामले में जीरो टॉलेरेंस है, अपने भी लोग छांट लें, जो गड़बड़ कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+