Bhopal के पत्रकार दीपेश जैन ने KBC में जीते 12.50 लाख, अमिताभ क्यों बोले - 'हम भोपाल के जमाई राजा हैं'
रियलिटी शो "Kaun Banega Crorepati " में भोपाल के पत्रकार दीपेश जैन ने जीते 12 लाख 50 रुपए। दीपेश ने बताया कि मैं करीब 20 साल से केबीसी की हॉट सीट पर पहुंचने के लिए कोशिश कर रहे थे।
Kaun Banega Crorepati : बॉलीवुड स्टार और महानायक अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachhchan) के द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो "कौन बनेगा करोड़पति" में भोपाल के पत्रकार दीपेश जैन ने जीते 12 लाख 50 रुपए। दीपेश ने बताया कि मैं करीब 20 साल से केबीसी की हॉट सीट पर पहुंचने के लिए कोशिश कर रहे थे। दीपेश ने बताया कि केबीसी में जाने की दीवानगी इस कदर थी कि उन्होंने केबीसी की ट्यून भी मोबाइल पर रिंगटोन के रूप में लगा रखी थी। बता दे 'कौन बनेगा करोड़पति' में देश के कोने-कोने से लोग हॉट सीट पर बैठने का इंतजार और ख्वाब देख रहे हैं। आइए जानते हैं दीपेश किस सवाल के जवाब पर अटक गए।

दीपेश क्यों नहीं दे पाए 25 लाख रुपये के सवाल का जबाब
"कौन बनेगा करोड़पति 14" में सोमवार के एपिसोड में फास्टर फिंगर फर्स्ट का सबसे पहले जवाब देने वाले कॉन्टेस्ट दीपेश जैन हॉट सीट पर बैठे। दीपेश भोपाल में न्यूज़ एंकर और बतौर पत्रकार काम कर रहे है। यूं तो पत्रकार दीपक जैन ने केबीसी में गेम बहुत अच्छा खेला, लेकिन बिग बी के ₹25 लाख के सवाल पर वे अटक गए।
दीपेश जैन ने बिग बी द्वारा पूछे गए 12 सवालों के सही सही जवाब देकर 12 लाख 50 हजार रुपये जीत लिए थे। लेकिन अब उनका पहला 25 लाख रुपए के सवाल से था। अमिताभ बच्चन ने दीप एजेंसी ₹25 लाख रुपये के लिए यह सवाल किया।
सिक्किम के किस विधानसभा क्षेत्र में सभी मतदाता बौद्ध मठ वासी समुदाय के हैं ? उनके ऑप्शन A- संघ B-धर्म C-कर्म D-सूत्र
उत्तर : A- संघ
बता दे सिक्किम के संग जिसे सांगा भी कहते हैं। विधानसभा क्षेत्र में सभी मतदाता बौद्ध मठवासी समुदाय के हैं। सिक्किम में कुल 32 विधानसभा इनमें से विधानसभा संख्या 32, सांघा एक ऐसी विधानसभा है, जो मठवासी समुदाय के लिए आरक्षित है।

अमिताभ बोले- हम भी वहां के जमाई राजा
जब एंकर दीपेश जैन अपना परिचय दे रहे थे तो उन्होंने बताया कि वे भोपाल से हैं, तब इस पर अमिताभ बच्चन बोले "मान्यवर आप भोपाल से और हम वहां के जमाई राजा हैं" दीपेश है हॉट सीट पर बैठे हैं अपना परिचय न्यूज़ एंकर के अंदाज में दिया उन्होंने बातचीत में बताया कि एंकर भले ही स्क्रीन पर मुस्कुराते दिखते हैं लेकिन पीछे चलने खूब डांट पड़ रही होती है। इस दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन की जमकर तारीफ की।

जीती हुई रकम पत्नी और बेटे को देंगे
केबीसी में ₹10 हजार का पड़ाव पार करने के बाद दीपेश जैन ने बताया कि यह रुपए भी अपने साढे 5 साल के बेटे पर्व को देंगे उन्होंने वादा किया था कि केबीसी में रुपए जीतने पर साइकिल दिलाएंगे। वही ₹3 लाख हजार का पड़ाव पार करने पर उन्होंने कहा कि इससे पत्नी को गहने दिलवा दूंगा क्योंकि बुरे समय में पत्नी ने मेरा साथ दिया और अपने गहने तक बेच दिए दीपेश ने बताया कि कोरोना काल में मेरी नौकरी चली गई थी। सारी जमा पूंजी खत्म हो गई थी। उस समय मुझे एहसास हुआ है कि यह क्षेत्र से मैंने मन में डर भी बैठ गया और लगा कि बेटे के लिए कुछ करना है आज यहां से जितनी भी रकम जीत कर ले जाऊंगा उसे बच्चे का भविष्य सुरक्षित करूंगा।

अमिताभ बच्चन ने सुनाई मधुशाला की कुछ पंक्तियां
शो के बीच में दीपेश के निवेदन पर अमिताभ बच्चन ने मधुशाला की कुछ पंक्तियां सुनाकर सभी को प्रेरित किया और शोले फिल्म के किस्से सुनाए। दीपेश ने वनइंडिया से बातचीत में बताया कि केबीसी हॉट सीट पर जाना मेरे लिए सपने जैसा था। अब जबकि मैं केबीसी में 12 लाख ₹50 हजार जीत चुका हूं। मैं ये रुपए इन्वेस्ट करूंगा ताकि आने वाले जीवन की कठिनाइयों का सामना कर सकूं। दीपेश ने बताया कि एंकरिंग के क्षेत्र में रहते हुए कई सेलिब्रिटीज नेताओं का इंटरव्यू लिया लेकिन अमिताभ बच्चन के सामने उनकी बोलती बंद हो गई थी, पर अमिताभ जी ने उनका काफी सपोर्ट किया।












Click it and Unblock the Notifications