नए साल में बड़े तालाब पर तैरेगा 2 मंजिला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, क्रूज में 200 लोगों की होगी क्षमता,लागत ₹4 करोड़
भोपाल वासियों और झीलों की नगरी में आने वाले मेहमानों को आने वाले नए साल पर बोट क्लब में दो मंजिला फ्लोटिंग क्रूज की सौगात मिलेगी। 200 लोगों की क्षमता वाले इस क्रूज में लोग बैठकर बड़े तालाब पर पार्टी, डिनर कर सकेंगे।

राजधानी भोपाल में नए साल पर आने वाले दिनों में बोट क्लब और वन विहार के बीच बड़े तालाब में आने वाले कुछ ही दिनों में 200 लोगों की क्षमता का क्रूज जहाज आने वाला है। ये नया दो मंजिला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट क्रूज बड़े तालाब तैरेगा। इसकी लागत करीब ₹4 करोड़ बताई जा रही है। इसका संचालन भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया की अध्यक्षता वाली जिला पुरातत्व पर्यटन और संस्कृति परिषद पीपीपी के आधार पर करेगी। नए साल में आने वाले फ्लोटिंग क्रूज में क्या-क्या होगा खास, विस्तार से जाने....

फैमिली फंक्शन या कॉन्फ्रेंस यहां कर सकेंगे
राजधानी भोपाल में भी सिंगापुर, गोवा और मुंबई जैसे शहरों में चल रहे क्रूज की तरह दो मंजिला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बड़े तालाब पर तैरेगा। इस क्रूज में करीब 200 लोग बैठ कर खाने-पीने के साथ कांफ्रेंस का मजा ले सकेंगे। इसमें नीचे 100 लोगों की क्षमता का रेस्तरां और इसके ऊपर इतनी ही क्षमता का कॉन्फ्रेंस हॉल होगा। मतलब बड़े तालाब के बीच में बैठकर डिनर किया जा सकेगा। इतना ही नहीं आप यहां पर अपना कोई फैमिली फंक्शन या कॉन्फ्रेंस भी कर सकेंगे।

क्रूज के इंजन में ग्रीन पेट्रोल का होगा इस्तेमाल
कलेक्टर अविनाश लवानिया और जिला पुरातत्व पर्यटन व संस्कृति परिषद के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस क्रूज को इस तरह से बनाया जा रहा है कि इसमें से बाहर से कोई छोटा सा सामान भी तालाब में नहीं ले जा सके। फर्स्ट फ्लोर ओपन होते ही उसमें ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि हाथ से कोई भी सामान बाहर नहीं फेंका जा सके। क्रूज के इंजन में ग्रीन पेट्रोल का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि इंजन की वजह से तालाब में कोई प्रदूषण नहीं हो। सुरक्षा के मानक पूरे करने के लिए नौसेना के जहाजों को सुरक्षा सर्टिफिकेट देने वाले नवल आर्किटेक्चर इसका प्रमाण पत्र लिया जाएगा।

मार्च माह में शुरू होने की संभावना
भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भोपाल के बड़े तालाब पर आने वाले क्रूज को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारियां चल रही है। इन दिनों ये दो मंजिला क्रूज और विशाखापट्टनम में निर्माणाधीन है। यह कि रोज भोपाल को टूरिज्म के नक्शे पर नहीं पहचान देगा। पर्यावरण और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके मार्च माह के शुरू हो जाने की संभावना है।

बोट क्लब और वन विहार के बीच बन रही है जेटी कम वेटिंग लाउंज
इस क्रूज की तैयारी को लेकर बोट क्लब और वन विहार के बीच 4000 वर्ग फीट में जेट्टी-कम-वेटिंग लॉन्ज बन रहा है। इसमें ग्राउंड फ्लोर पर लोग इंतजार कर सकेंगे और फर्स्ट फ्लोर पर जाकर एक मोटर बोट से क्रूज तक पहुंचा जा सकेगा, लेकिन यहां कोई परमानेंट स्ट्रक्चर नहीं बनाया जा रहा है। इस जेट्टी के निर्माण को लेकर कुछ लोगों ने एनजीटी में याचिका दायर की थी। एनजीटी ने जांच के लिए 5 लोगों की एक कमेटी भी बनाई है। इस पर अभी विचार किया जा रहा है।

लेक प्रिंसेस क्रूज
भोपाल के बड़े तालाब पर स्थित बोट क्लब पर अभी फिलहाल लेक प्रिंसेस क्रूज है। अगस्त में हुई बारिश के कारण ये क्रूज क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद हैदराबाद से आई टीम ने इसको सुधार कर फिर से शुरू कर दिया था। बता दे राजधानी में पर्यटन के लिहाज से बड़े तालाब पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में आने वाला दो मंजिला क्रूज भोपाल और बोट क्लब की खूबसूरती को बढ़ा देगा।












Click it and Unblock the Notifications