Bhopal news : मटन के नाम पर खिलाया गोमांस, लिव इन रिलेशन में रखकर आरोपी ने युवती का कराया धर्म परिवर्तन
भोपाल में 27 वर्षीय पीड़ित युवती ने तलैया थाना पुलिस में शिकायत में बताया कि आरोपी बिजनेसमैन ने बिना बताए उसे गोमांस खिलाकर उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। पीड़िता ने न्याय के लिए कलेक्टर अविनाश लवानिया से गुहार लगाई है। वह
राजधानी भोपाल में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 27 वर्षीय पीड़ित युवती ने तलैया थाना पुलिस में शिकायत में बताया कि आरोपी बिजनेसमैन ने बिना बताए उसे गोमांस खिलाकर उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। युक्ति ने बताया कि आरोपी ने पहले उसकी मदद की इसके बाद उसका फायदा उठा कर उसका रेप किया और उसका वीडियो भी बनाया। इसके बाद युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को 9 साल तक लिव इन में रखा। लेकिन फिर उसने शादी नहीं की। पीड़िता ने न्याय के लिए कलेक्टर अविनाश लवानिया से गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने कहा कि मामला पुराना इसलिए जांच करने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वे मूलत: सिंगरौली की रहने वाली है। उसके पिता कॉल्स माइंस में जॉब करते तो 2012 में उनका निधन हो गया है। जिसके बाद वो भोपाल में आकर रहने लगी। भोपाल में वे पुलिस अधिकारी बनने की तैयारी करने आई थी। इसके लिए उसने कॉलेज में एनसीसी भी ज्वाइन किया था। युवती ने बताया कि वह बाइक शोरूम में जॉब करती थी। शोरूम में गाड़ी खरीदने रायसेन से खलील नाम का एक अधेड़ शख्स आया। उसने गाड़ी खरीदने के नाम पर लड़की से कई बार संपर्क किया। अपने कई परिचितों को उसने गाड़ी भी दिलाई। आरोपी जब भी भोपाल आता तो यूपी के लिए गिफ्ट लेकर आता था। उसे लगा कि वह अच्छे इरादे से उसकी मदद कर रहा है। इस बीच खलील ने उसे रहने के लिए किराए का फ्लैट दिला दिया। यहां खलील ने उसके दोस्त के साथ मिलकर उसका रेप किया और उसका वीडियो भी बना लिया। जिसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। जब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की धमकी दी तो उसने शादी का झांसा देकर 9 साल तक लड़की को लिव इन रिलेशन में रखा। लेकिन अब तक शादी नहीं की।
युवती ने बताया कि आरोपी बिजनेसमैन उसे रायसेन ले गया था जहां आरोपी के दोस्त ने मटन का बोलकर गौ मांस खिला दिया और उसका धर्म परिवर्तन कराया गया। आरोपी की पत्नी ने उसका नाम बदलकर आयशा रख दिया। दिसंबर 2021 में पीड़ित युवती आरोपी के फ्लैट में रही बाद में आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद वह अपने भाई के पास चली गई। अभी 10 दिन पहले ही भोपाल शिकायत करने आई है। लेकिन कोई भी उसकी सुनवाई नहीं कर रहा है। सीएम गृहमंत्री तक को भी ट्वीट कर चुकी है। इसके अलावा पुलिस को आवेदन दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है।
वही इस मामले में असिस्टेंट सीबी नागेंद्र पटेरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि युवती का शिकायती आवेदन मिला है। मामला पुराना होने की वजह से जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications