Bhopal news: BHEL के अधिकारी को दो महिला और एक ठेकेदार ने अपने जाल में फंसाया, ढाई लाख ठगे
भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL) के एक सीनियर अफसर को ठेकेदार ने हनी ट्रैप में फंसा कर ब्लैकमेल किया। ठेकेदार ने अफसर को दो महिलाओं से होटल में मिलवाया और उनके निजी पलों का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर 25 लाख रुपए की मांग की।
ठेकेदार शशांक वर्मा, जो साकेत नगर का निवासी है और भेल व पीडब्ल्यूडी में स्क्रैप के ठेके लेता है, ने अफसर को अपनी योजना के तहत फंसाया। शशांक ने अफसर की मुलाकात दो महिलाओं से कराई। एक महिला से फोन नंबर भी एक्सचेंज कराया और भरोसा दिलाया कि महिला विश्वसनीय है और अफसर के साथ गाेपनीय संबंध बनाएगी।

वीडियो रिकॉर्डिंग और ब्लैकमेल का खुलासा
4 अगस्त को शशांक ने होटल में कमरे का बंदोबस्त कराया और एक महिला को भेजा। कमरे में लगे खुफिया कैमरों से अफसर और महिला के निजी पलों की वीडियो रिकॉर्डिंग की। इसके बाद, 14 अगस्त को शशांक ने दूसरी महिला को रशियन बताकर अफसर से मिलवाया। इस बार भी होटल में खुफिया कैमरों के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग की गई।
कैसे किया ब्लैकमेल
14 अगस्त को शशांक ने अफसर को होटल में रिकॉर्ड की गई वीडियो-फोटो दिखाकर 25 लाख रुपए की मांग की। पैसे देने से इनकार करने पर उसने धमकी दी कि वीडियोज सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा। पहली किश्त के तौर पर एक लाख रुपए कैश और दूसरी किश्त के रूप में 50 हजार रुपए लिए गए।
30 अगस्त को शशांक ने अफसर से पांच लाख रुपए मांगे और उन्हें जबलपुर ले जाकर एक लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कराए। इसके बाद, शशांक ने शेष 22.50 लाख रुपए 10 दिन के भीतर देने की शर्त पर अफसर को छोड़ा। इसके बाद, अफसर ने भोपाल लौटकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस की कार्रवाई
डीसीपी श्रद्धा तिवारी ने बताया कि पीड़ित भेल अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस आरोपी के साथ-साथ गिरोह की दोनों महिलाओं की भी तलाश कर रही है। फिलहाल, यह सबूत नहीं मिले हैं कि महिलाओं में कोई विदेशी शामिल है।
पुलिस का बयान
डीसीपी तिवारी ने पुष्टि की कि मामले की जांच जारी है और सभी संदिग्धों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को इस मामले से संबंधित कोई जानकारी हो, तो वह तुरंत सूचित करें।












Click it and Unblock the Notifications