Betul News: प्रेमिका के पिता ने बॉयफ्रेंड को मार कर जमीन में गाड़ दिया, मुख्य आरोपी गिरफ्तार व दो फरार
मध्य प्रदेश के बैतूल में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बता दे प्रेमिका से मिलने बैतूल से करीबी गांव पहुंचे एक युवक की प्रेमिका के परिजनों ने हत्या कर लाश पहाड़ी पर दफना दी। युवक पिछले बुधवार से लापता था। सुराग मिलने के बाद उसकी लाश पहाड़ी से खुदवाई गई है। हत्या के इस मामले में प्रेमिका के पिता को गिरफ्तार किया गया है।जबकि दो आरोपी फरार है।
बैतूल के लोहिया वार्ड निवासी अजय सोनू मोरे (29) पिछले बुधवार से लापता था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। बुधवार रात वह घर से जल्द ही लौट कर आने का बोलकर निकला था। लेकिन वह रात भर घर नहीं लौटा ।जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

गुरुवार के दिन परिजनों को पता चला कि युवक की मोटरसाइकिल करीबी गांव कुम्हारटेक में एक घर के सामने खड़ी हुई है। परिजन जब उस घर के करीब पहुंचे तो पता चला कि इस गांव में लापता युवक की प्रेमिका रहती है। जिस पर परिजनों को शक होने पर उन्होंने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में जब घर में रहने वाले लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो पूरा मामले का राजफास हो गया।
प्रेम प्रसंग में गई जान, बता जा रहा है कि युवक का करीबी गांव की एक युवती से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिससे मिलने के लिए वह अक्सर बैतूल से कुम्हारटेक जाया करता था। घटना वाले दिन भी वह उससे मिलने गांव पहुंचा था। इसकी जानकारी जब युवती के परिजनों को हुई तो वह आग बबूला हो गए। बुधवार रात जब युवक अजय सोनू प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो प्रेमिका के पिता शिवलाल जीजा और भाई ने सोनू को घेर लिया और अपने घर में ही पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।
पिटाई में जब युवक की मौत हो गई तो आरोपियों ने उसकी लाश ले जाकर गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर एक पहाड़ी पर दफना दिया। पुलिस पूछताछ के बाद लाश का सुराग लगने पर आज बैतूल गंज पुलिस और एफएसएल की टीम ने लापता युवक की लाश पहाड़ी से बरामद की है । जिसे दफना दिया गया था। लाश का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है । इस मामले में पुलिस ने प्रेमिका के पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने बताया की लापता अजय की पत्नी ने गंज थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसी के आधार पर तलाश में उसकी बाइक कुम्हारतेक में मिली थी।शक के आधार पर शिवलाला को हिरासत में लेकर पूछताछ में घटना का खुलासा हुआ। बता दे कि मृतक युवक की 1 साल पहले शादी हुई थी। उसका 3 महीने का एक बच्चा भी है।
-
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
Petrol Panic in Bhopal: क्या सच में खत्म हो रहा पेट्रोल-डीजल? भोपाल में लगी लंबी कतारें—जानिए हकीकत क्या है -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव?












Click it and Unblock the Notifications