बैरसिया पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया मर्डर का खुलासा, जीजा-साले ने बकरी चुराने के लिए की थी किशोर की हत्या

Bhopal Berasia News: राजधानी भोपाल के बैरसिया इलाके में जीजा-साले ने बकरियों की चोरी करने के लिए एक किशोर को मौत के घाट उतार दिया। मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है बदमाशों ने बैरसिया-विदिशा बॉर्डर पर सबोदरा नाले के पास किशोर की बेरहमी से डंडा मारकर हत्या कर दी थी।

किशोर जब शाम तक घर नहीं लौटा तो परिवार ने तलाश करना शुरू किया। इसके बाद पुलिस को नाले के निछले इलाके में बकरियों के पैरों के निशान मिले थे। करीब तीन किमी दूर तक उन्हें पैदल ले जाया गया। इसके बाद उन्हें एक लोडिंग वाहन से ले जाया गया था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।

Berasia police revealed the murder, brother-in-law had killed the teenager for stealing a goat

लालच में दिया घटना को अंजाम

आरोपियों ने चोरी की गई बकरी लोडिंग वाहन से भोपाल के रहने वाले फैज, जाहिद और आमिर की मदद से शोएब के घर में लाकर छिपा दीं। शोएब ने तीनों को लालच दिया था कि बकरी को बेचने के बाद जो रकम मिलेगी उसका आधा हिस्सा उन्हें दिया जाएगा, जबकि आधा हिस्सा शोएब और राजा में बांट लिया जाएगा। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल्हाड़ी और लोडिंग वाहन जब्त कर बकरियां बरामद कर ली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+