Bhopal Weather News: मानसून की रवानगी से पहले एक बार फिर होगी झमाझम बारिश, करवट बदलने की तैयारी में है मौसम

Bhopal weather News: राजधानी भोपाल में एक बार फिर मौसम करवट बदलने की तैयारी में है बंगाल की खाड़ी में 15 चक्रवात के असर से एक बार फिर शहर में अगले 36 घंटे में बारिश का एक दौर आ सकता है। इसके बाद मानसून की विदाई क्लियर हो जाएगी। पिछले दो-तीन दिनों से बारिश नहीं होने के कारण शहर में उमस के कारण लोग परेशान है। दिन में तापमान अधिक और रात में काम होने के चलते लोग मौसमी बीमारियों का सामना कर रहे हैं।

वैसे प्रदेश में मानसून की गतिविधियों में कमी आने लगी है और इस बार शहर के किन्हीं क्षेत्र में हल्की गरज-चमक के साथ छीटें पड़ सकते हैं। पर फिलहाल शहर में उमस का द्वारा जारी है और न्यूनतम तापमान में होने वाली वृद्धि अब लोगों को परेशान कर रही है। दिन का तापमान 32.9 डिग्री और न्यूनतम 23.4 डिग्री चल पर रहा है।

Before the departure of monsoon, there will be heavy rain once again, MP weather is ready to change

प्रदेश में अब तक कितना गिरा पानी

इस सीजन में 1 जून से अब तक प्रदेश मैं अब तक 940.00 मिमी बारिश हो चुकी है। जो सामान्य बारिश 940.4 मिमी की तुलना के समक्ष है। उधर पूर्वी मध्य प्रदेश में अभी तक 991.6 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य वर्षा 1033.1 एक मिमी के मुकाबले 4% काम है। वहीं पश्चिम मध्य प्रदेश में सामान्य वर्षा 869.8 मिमी की तुलना में 4% काम है।

28 से 29 सितंबर के बीच प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अक्टूबर के पहले सप्ताह में एक बार फिर प्रदेश की कुछ हिस्सों में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है इसके पहले भी 28 से 29 सितंबर के बीच प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। नए मौसम तंत्र के सबसे ज्यादा प्रभाव शहडोल, जबलपुर, इंदौर और रीवा संभाग में देखने को मिल सकते हैं। वहीं नर्मदा पुरम भोपाल, उज्जैन, सागर, चंबल और ग्वालियर संभाग में हल्की बारिश होने के असर है।

मौसम विभाग ने बताएं कि प्रदेश की पूर्वी हिस्से में तेज बारिश का अनुमान है। वर्तमान में एक मौसम तंत्र सक्रिय है। एक मानसूनी ट्रफ लाइन प्रदेश की ऊपर से गुजर रही है। इसके अलावा तीन दिन बाद बंगाल की खाड़ी में एक और कम दबाव का क्षेत्र निर्मित हो रहा है। जिसके चलते पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर संभाग में तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+