Bhopal News: 22 करोड़ रुपए से बना बावड़िया ब्रिज 4 साल में हुआ जर्जर, दिखने लगे लोहे के एंगल

Bhopal News: राजधानी भोपाल में एक और जहां लगातार विकास कार्य जारी है इसमें कई रेलवे ओवरब्रिज और फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं जिसमें भोपाल वीडियो को आवा गमन में सुविधा मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ भ्रष्टाचार और अफसर की अनदेखी के कारण कुछ साल पहले बने रेलवे ओवरब्रिज की हालत खराब होती जा रही है।

हालत ये हैं कि 22 करोड रुपए की लागत से बने सो बाबूलाल गौर रेलवे ओवर ब्रिज (बावडिया कला ओवर ब्रिज) करीब 4 साल पहले शुरू हुआ था अब इस ब्रिज की स्थिति लगातार खराब हो रही है कई जगह यहां पर लोहे के एंगल भी दिखने लगे हैं। ऐसे में ब्रिज निर्माण को लेकर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं।

Bawadiya Bridge built with Rs 22 crores fell into disrepair in 4 years iron angles started appearing

यहां से आवाजाही करने वाले 70,000 से अधिक वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर 20 सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस मामले में निर्माण एजेंसी को तत्काल इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए जहां-जहां लोहे की छड़े दिख रही है, वहां पर मेंटेनेंस काम किया जाना चाहिए। साथ ही निर्माण एजेंसी पर सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए।

ब्रिज का फरवरी 2020 में हुआ था लोकार्पण

बावड़िया कला ब्रिज को फरवरी 2020 में आमजन के लिए लोक अर्पित कर दिया गया था। 22 करोड रुपए में करीब 850 मीटर लंबे ब्रिज से नर्मदापुरम रोड को बावड़िया कला की ओर रोहित नगर, गुलमोहर, त्रिलंगा, शाहपुरा, अरेरा कॉलोनी, नीलबड़ और कोलार से सीधा संपर्क कराया गया। पहले रेलवे फाटक पर लंबे जाम से जूझना पड़ता था। ऐसे में जनता की मांग पर इस रेलवे ओवरब्रिज को बनाया गया था, जिससे अब हजारों वाहन चालकों को राहत मिल रही है, यहां से रोजाना 60 से 70,000 वाहन आवागमन करते हैं। इस संबंध में जब लोक निर्माण विभाग के अफसर से बात की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

कुछ महीने पहले दास गई थी अचानक दीवार

बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले भोपाल के बहुप्रतीक्षित बावड़िया कलां ओवर ब्रिज में अचानक दीवार धसने का मामला सामने आया था इस ओवर ब्रिज में नर्मदा पुरम रोड की ओर बने आईलैंड पार्क की दीवार धंस गई थी। ब्रिज के ट्रैफिक को इसी आईलैंड से उसके गंतव्य की ओर मोड़ा जाता है आयरलैंड के बीच में पीडब्ल्यूडी ने मिट्टी भरकर यहां घास लगाई है। व कुछ फूलों के पौधे भी लगाए हैं इसके बीच में एक फबरा भी है जो ब्रिज की सुंदरता को बढ़ाने के लिए लगाया गया है इसके धसने से लोग ओवर ब्रिज की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+