MP News: NSUI द्वारा जारी मध्य प्रदेश जिला अध्यक्षों की सूची पर लगाई गई रोक, दिल्ली से आया आदेश
मध्य प्रदेश में एनएसयूआई की नियुक्ति को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। जिसके बाद एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी ने जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर रोक लगा दी है।

NSUI district president list banned: विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसते हुए कांग्रेस ने अपनी युवा टीम को मजबूत करने के लिए एनएसयूआई के जिलाध्यक्षों की हाल ही में घोषित सूची पर रोक लगा दी है, पार्टी ने एमपी कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट साझा किया है।
बताया जा रहा है कि कई जिलों में नियुक्ति को लेकर विरोध के सुर उठने लगे थे। लगातार विरोध के बाद सोची पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया। बताया जा रहा है कि सतना, रीवा और सागर जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर विवाद में पूरी लिस्ट पर रोक लगा दी गई है।
दरअसल एक वर्ष के लंबे इंतजार के बाद 16 मई को जिलाध्यक्षों की की सूची जारी की गई थी। नियुक्ति के 4 दिन बाद सूची पर रोक लगा दी गई। कई उम्र दराज छात्र नेताओं को अध्यक्ष बनाया गया था। कई जिलों में मजबूत दावेदारों को दरकिनार कर दूसरों को अध्यक्ष की ताजपोशी की गई थी।
एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव और मध्य प्रदेश प्रदेश प्रभारी नीतीश गौड़ का कहना है कि एमपी एनएसयूआई के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों में कुछ जिलों में समन्वय को लेकर समस्या आ रही थी। इसलिए आगामी आदेश तक जिला अध्यक्षों की सूची कों रोका गया है। जल्द ही सूची जारी की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications