Bhopal News: सूनी दुकानों के शटर तोडकर चोरी करने वाली पारदी गैंग की 3 महिला चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bhopal News: भोपाल की अयोध्या नगर थाना पुलिस ने शातिर महिला चोरों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पारदी गैंग की तीन महिला नकबजनों को पकड़ा है और उनके पास से करीब 1 लाख रुपये मूल्य मशरूका जब्त की गई है।

इन महिला आरोपियों अयोध्या नगर में एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे तोड़ने के बाद शटर तोड़कर चोरी की थी। ये महिलाएं कबाड़ बिनने के बहाने से दुकानों की रैकी करती थीं और फिर चोरी की वारदात को अंजाम देती थीं।

Ayodhyanagar police arrested 3 female thieves of Pardi gang who were stealing from shops

4 अगस्त 2024 को फरियादी बैभव सिंह, निवासी संतोषी विहार कालोनी, अयोध्या नगर, भोपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी दुकान के शटर का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपियों ने इलेक्ट्रॉनिक सामान और लगभग 1 लाख रुपये मूल्य का माल चुरा लिया है। इस पर थाना हाजा में अपराध क्रमांक 321/2024 धारा 331(3), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस की कार्रवाई

इस गंभीर नकबजनी की घटना को देखते हुए पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्रद्धा तिवारी और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महावीर सिंह मुजाल्दे ने आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी की गई सामग्री की बरामदगी के लिए सख्त निर्देश दिए

इसके बाद टीम ने तकनीकी और अतकनीकी साक्ष्यों तथा सुरागों के आधार पर 3 पारदी महिला नकबजनों की पहचान की। मुखबीर की मदद से इन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया और पूछताछ की गई।

पूछताछ में कबूल की चोरी

पुलिस पूछताछ में तीनों महिला आरोपियों ने घटना को स्वीकार कर लिया। इन महिलाओं ने खुलासा किया कि उन्होंने 4 अगस्त की सुबह करीब 5 बजे फरियादी की दुकान के शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखे बैटरी, युपीएस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चुराया था। चोरी की गई सामग्री की कुल कीमत लगभग 1 लाख रुपये है।ये महिलाएं कबाड़ बिनने का काम करती थीं और दुकान की रैकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देती थीं।

महिला आरोपियों की पहचान

  1. बिमल उर्फ रोहित्ना पारदी - निवासी गली नं. 2, ऐहसान नगर करौद, थाना निशातपुरा, भोपाल
  2. निरंजना पारदी - निवासी गली नं. 4, ऐहसान नगर करौद, थाना निशातपुरा, भोपाल
  3. करीना पारदी - निवासी गली नं. 5, ऐहसान नगर करौद, थाना निशातपुरा, भोपाल
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+