गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के इशारे पर ब्राह्मण को पिलाया सीवेज का गंदा पानी: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक ब्राह्मण कार्यकर्ता को नरोत्तम मिश्रा के इशारे पर सीवेज का गंदा पानी पिलाया गया।

भोपाल, 28 अप्रैल। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के एक और बयान ने मध्य प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है। दरअसल, पूर्व सीएम ने आरोप लगाया है कि गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के इशारे पर कांग्रेस के एक ब्राह्मण कार्यकर्ता को जेल में सीवेज का गंदा पानी पिलाया गया है।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर गंभीर आरोप

दिग्विजय सिंह ने कहा कि गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के दबाव में कांग्रेस कार्यकताओं पर जूठे प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं।

Recommended Video

    Digvijay Singh का आरोप, जेल में कांग्रेस कार्यकर्ता को दिया सीवर का पानी | वनइंडिया हिंदी

    राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि गृह मंत्री के क्षेत्र दतिया जिले में 50 से ज्यादा जूठे प्रकरण कांग्रेस कार्यकताओं पर लगाए जा रहे हैं। गृह मंत्री के इशारे पर जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक ब्राह्मण कार्यकता को जेल में सीवेज का पानी पिलाया गया है।

    कांग्रेस की प्रशासनिक अत्याचार प्रतिरोधक समिति की बैठक के बाद पुर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। मुख्यमंत्री मंत्री नेता,कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं पर झूठे प्रकरण दर्ज करवा रहे है।हमारी शिकायतो पर एक्शन नहीं हो रहा हैं। सीएम और मंत्रियों ने निष्पक्ष काम की शपथ ली थी,लेकिन पक्षपात किया जा है।

    कांग्रेस का एक प्रतिनिधि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में सीएम शिवराज से मुलाकात करेगा। दतिया सहित प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकताओं पर जूठे प्रकरण उनके संज्ञान में लाएंगे। जूठे प्रकरण के आरोप में कांग्रेस प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी।

    कांग्रेस का सबसे पहले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के क्षेत्र दतिया में होगा कांग्रेस का प्रदर्शन। कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी नरोत्तम मिश्रा की शिकायत करेगा।

    गृहमंत्री पर पूर्व सीएम के आरोप के बाद प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है। दरअसल इसके पहले कभी भी गृहमंत्री पर इतना बड़ा आरोप नहीं लगाया गया हैं। वो भी तब जब 2023 का विधानसभा चुनाव नजदीक है।

    विशेषज्ञों का मानना है कि प्रदेश में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की छवि ब्राह्मण वादी नेता के रूप में देखी जाती है। ऐसे में इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस उनके ब्राह्मणवादी छवि को दुर्मिल करने का भी प्रयास कर सकती हैं।

    अब बड़ा सवाल ये है कि गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा खुद ब्राह्मण हैं ऐसे में हो किसी दूसरे ब्राह्मण को सीवेज का गंदा पानी पिलाने के लिए कहेंगे क्या ?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+