MP में खाली DSP के करीब 337 पद, विभाग की उदासीनता के चलते निरीक्षक कर रहे प्रमोशन का इंतजार

MP में डीएसपी के करीब 337 पद खाली पड़े हुए हैं। इन पदों में से पदोन्नति के जरिए भरे जाने के वाले पदों पर 120 निरीक्षकों को कार्यवाहक डीएसपी बनाए जाने का प्रस्ताव बनाया गया था।

एमपी में डीएसपी के खाली पदों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके बाद भी इंस्पेक्टरों को कार्यवाहक डीएसपी नहीं बनाया जा रहा है। इस संबंध में करीब सवा महीने से प्रस्ताव अटका पड़ा हुआ है वही होमगार्ड के कंपनी कमांडर को कार्यवाहक जिला सेनानी बना दिया है लेकिन पुलिस में कार्यवाहक डीएसपी बनाए जाने को लेकर पुलिस मुख्यालय से गृह विभाग तक के आला अफसर उदासीन है।

मध्यप्रदेश में खाली DSP के सवा 305 पद

प्रदेश में डीएसपी के करीब 337 पद खाली पड़े हुए हैं। इन पदों में से पदोन्नति के जरिए भरे जाने के वाले पदों पर 120 निरीक्षकों को कार्यवाहक डीएसपी बनाए जाने का प्रस्ताव बनाया गया था। जिसे लेकर प्रदेशभर की सभी कार्यों से निरीक्षकों का रिकॉर्ड मंगवाया गया था। तीन से चार बार इन सभी के अलग-अलग संदर्भ में रिकॉर्ड तलब करवाया जा चुका है। रिकॉर्ड आने के बाद दो बार डीपीसी की बैठक हो चुकी है, इसके बाद भी इन निरीक्षकों को कार्यवाहक डीएसपी बनाए जाने का फैसला गृह विभाग नहीं ले पा रहा है।

पिछले साल बने थे डेढ़ सौ से अधिक कार्यवाहक डीएसपी

प्रमोशन में आरक्षण का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने के चलते राज्य सरकार ने पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को प्रमोशन देने का रास्ता निकाला था। इसी के चलते अधिकारियों को एक ऊपर के पद पर कार्यवाहक के तौर पर पदस्थ करने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में इस साल पुलिस मुख्यालय की प्रशासन शाखा ने खाली पड़े डीएसपी के पदों में से 120 पदों पर निरीक्षकों को कार्यवाहक डीएसपी बनाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा गया इस प्रस्ताव में इन सभी निरीक्षकों को वन टाइम वाली शर्त पर कार्यवाहक डीएसपी का प्रभार दिए जाने का प्रस्ताव है।

निरीक्षक हो रहे हताश पदोन्नति की आस में निरीक्षक रिटायर होते जा रहे हैं कई तो ऐसे निरीक्षक है, जो अपनी पूरी नौकरी में सिर्फ एक पदोन्नति ही पा सकें और अब जल्दी रिटायर होने वाले वहीं दूसरी ओर आरक्षक से लेकर उपनिरीक्षक तक को कार्यवाहक के रूप में 1 पदों पर का प्रभार इस वर्ष दिया जा चुका है। लेकिन निरीक्षकों को डीएसपी का कार्यवाहक प्रभारी इस वर्ष अब तक नहीं मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+