अनूपपुर: डॉक्टर ने आयुष्मान कोऑर्डिनेटर को 29 सेकंड में मारे 12 जूते और 3 थप्पड़
अनूपपुर, 10 सितंबर। जिला अस्पताल के एक डॉक्टर स्टाफ को जूता मारते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह लगातार जूतों की मार आयुष्मान समन्वयक पर करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में आयुष्मान कार्ड कोऑर्डिनेटर मिथलेश साहू को डॉक्टर केवी प्रजापति मारते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वहां सिविल सर्जन भी खड़े हुए थे। पीड़ित की शिकायत पर डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसका कहना है कि डॉक्टर पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह जान दे देगा। इधर डॉक्टर ने भी जिला कोऑर्डिनेटर पर जाति सूचक गाली गलौज करने का आरोप लगाया है।
Recommended Video

जानिए पूरा मामला
जिला कोऑर्डिनेटर आयुष्मान कार्ड मिथलेश साहू ने शिकायती आवेदन में बताया कि मैं आयुष्मान कार्ड कोऑर्डिनेटर जिला अस्पताल अनूपपुर के रूप में पदस्थ हूं। 15 जुलाई को मैंने अपने परिजनों को जिला अस्पताल में इलाज करा रहा था। उनका पैर टूटा हुआ है। मरीज की रिपोर्ट के बारे में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर केबी प्रजापति से पूछने पर उन्होंने कहा कि बार-बार क्यों बताऊं। इस पर मैंने कहा कि मैं पहली बार आपके पास आया हूं। रिपोर्ट में क्या करना है मुझे नहीं पता है। आप बता दीजिए। इस पर डॉक्टर जोर से जोर-जोर से कहने लगे कि मेरा यही काम नहीं है। जवाब में मैंने डॉक्टर से कहा कि मैं एक्स-रे रिपोर्ट दिखाने आया हूं, आप मेरे पर गुस्सा क्यों कर रहे हैं ? तभी डॉक्टर ने अभद्रता करते हुए हाथ उठा लिया। इस बीच मेरे पीछे खड़े 1 व्यक्ति ने डॉक्टर का हाथ पकड़ लिया। घटना की पूरी जानकारी सीएमएचओ को दी गई। लेकिन, सीएमएचओ ने कहा कि तुमसे जो बन पड़े करो।

29 सेकंड में डॉक्टर ने मारे 12 जूते और 3 थप्पड़
आयुष्मान जिला कोऑर्डिनेटर मिथलेश साहू ने जानकारी दी की खत्म करने के उद्देश्य से मैंने ही माफीनामा लेटर लिखकर तत्कालीन सिविल सर्जन को दे दिया था और तब सिविल सर्जन ने कहा था कि मामला शांत होने तक तुम जिला अस्पताल में नहीं आना। इसके बाद मैं जिला अस्पताल छोड़कर सीएमएचओ कार्यालय में आयुष्मान कार्ड बनाने का काम करने लगा। गुरुवार को आयुष्मान कार्ड ऑफिस को जिला अस्पताल की जगह स्वच्छता भवन में स्थानांतरित किया जा रहा था। इस दौरान डॉक्टर प्रजापति आए और बिना किसी बात के जूते से मारने लगे। उन्होंने मुझे करीब 29 सेकंड में डॉक्टर ने मारे 12 जूते और 3 थप्पड़। इस दौरान मौके पर सिविल सर्जन डॉ. धनीराम भी खड़े हुए थे।

डॉक्टर ने का कहना है
डॉक्टर केबी प्रजापति ने भी थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। डॉक्टर ने शिकायत में बताया कि 15 जुलाई को मिथलेश साहू 1 मरीज को लेकर मेरे पास आया था। जिसकी स्वास्थ्य स्थित को देखते हुए मैंने उचित इलाज के लिए रेफर कर दिया था। तब से यह मेरे साथ बैर रखता था। गुरुवार को जब मैं अपना काम खत्म कर अस्पताल से निकल रहा था, मिथलेश साहू ने मुझे देखकर जाति सूचक गाली गलौज करते हुए कॉलर पकड़ ली।

बनाई गई जांच टीम
मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद जांच टीम बनाई गई है। डॉक्टर आरपी सोनी, डॉक्टर आरके वर्मा और सिविल सर्जन डॉक्टर धनीराम को पूरे मामले की जांच करने को कहा गया है। जांच पूरी होने पर इसकी जिला डीएम को सौंपी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications