अंचल गुप्ता : घर में बेटी जन्मी तो पांच घंटे तक 10 स्टॉल लगाकर 50 हजार लोगों को फ्री में खिलाए गोलगप्पे
भोपाल, 13 सितम्बर। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक गोलगप्पे बेचने वाले ने बेटियों को बोझ समझने वालों को एक बड़ा संदेश दिया है। कोलर इलाके में रहने वाले अंचल गुप्ता पिछले 14 साल से गोलगप्पे की दुकान लगा रहे हैं। रविवार को अंचल गुप्ता ने दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक दुकान पर आने वाले सभी ग्राहक को मुफ्त में फुल्की (गोलगप्पे) खिलाई।
Recommended Video

बता दें कि अंंचल ने लोगों को 50 हजार पानीपुरी (गोलगप्पे) फ्री में खिलाई। इसके लिए पांच घंटे तक 10 स्टॉल लगाए रखे थे। एक पिता के इस अनूठे जश्न में लोग भी पानीपुरी खाने के लिए कतार में खड़े हुए और अंचल की तारीफ करते नहीं थके।
अंचल गुप्ता ने बताया कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की थी कि उसके घर लड़की का जन्म हो और भगवान ने उसकी ये मनोकामना पूरी भी की। घर में 17 अगस्त को बेटी ने जन्म लिया। उन्होंने उसका नाम 'अनोखी' रखा है। इसी खुशी में उसने ये फैसला लिया और रविवार को जो भी उसकी दुकान पर आएया उसे मुफ्त गोलगप्पे खिलाए।

अंचल ने इसको लेकर अलग से व्यवस्था भी कि दुकान के बाहर टैंट लगाया और बड़े ही धूमधाम और खुशी से लोगों को पानी पूरी खिलाई। अंचल गुप्ता का कहना है कि लड़कियों से ही परिवार है। लड़िकयां हैं तो देश है।












Click it and Unblock the Notifications