नारायण के लिए भगवान बना अमजद, उफनती पुलिया में से खींचकर युवक की बचाई जान, रायसेन सिलवानी से VIDEO आया सामने
Raisen News: मध्य प्रदेश में पिछले कई दिनों से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। जिसकी वजह से प्रदेश के कई जिलों में नदी-नाले उफान पर है। इस बीच कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर उफनते नदी-नालों को पार करने में लगे रहते हैं। ऐसा एक मामला रायसेन जिले के सिलवानी से सामने आया है। जहां पर एक व्यक्ति उफनती पुलिया को पार करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वे बाइक सहित पानी में फंस गया।
इसके बाद युवक तेज बहाव में अपनी जान से ज्यादा बाइक को पानी से निकलने में लगा हुआ था। इस बीच सिलवानी तहसील के बमोरी के रहने वाले अमजद खान मंसूरी ने अपनी जान की परवाह किए बिना, तेज पुलिया पर पानी में फंसे नारायण सिंह मीणा को बचा लिया। अमजद को उसके साथी चिल्लाते रहे। वापस आ जाओ, अमजद वापस आ जाओ। लेकिन अमजद ने हार नहीं मानी और युवक को पानी से निकाल कर बाहर ले आए। इस तरह युवक ने नारायण सिंह की जान बचा ली।

अमजद ने बताया कि रायसेन जिले की सिलवानी तहसील के बमोरी में तेज पुलिया पर उनके गांव के नारायण सिंह मीणा फंस गए थे और तेज पानी के बहाव में डूबने लगे थे। मगर कोई आगे नहीं आया। तब मैं उनको बचाने के लिए पानी में बिना जान की परवाह किए चला गया। काफी देर तक उनको समझाता रहा कि बाइक को छोड़ दो, अपनी जान बचाओ, लेकिन नारायण सिंह मीणा लगातार पानी से बाइक खींचने की कोशिश कर रहे थे। तब मैं उन्हें जबरन पानी से खींचकर कर सुरक्षित स्थान पर लेकर आया।
अमजद के इस तरह बिना जान की परवाह किए जान बचाने के मामले में ग्रामीण मुख्यमंत्री से उनके सम्मान के लिए मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अमजद ने बहादुरी का काम किया है, इसलिए उन्हें सीएम द्वारा सम्मानित किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications