Bhopal News: एम्स भोपाल और जेएनसीएचआरसी मिलकर करेंगे कैंसर की रोकथाम
भोपाल और जवाहरलाल नेहरू कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (जेएनसीएचआरसी) के साथ एम्स भोपाल ने कैंसर की रोकथाम के लिए मिलकर काम करने का निर्णय लिया है।
इस अवसर पर एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रोफेसर (डॉ) अजय सिंह ने बताया कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें जांच और जागरूकता के द्वारा प्रीवेंटिव ऑकोलॉजी के क्षेत्र में काम करने की जरूरत है। जैसे कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के टीका लगाने के बाद कैंसर के मामलों में 99% तक की कमी आई है।

इसी तरह सही जांच और समय पर जानकारी देने से कैंसर के मामलों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इस अवसर पर जेएनसीएचआरसी के निदेशक मेडिकल, डॉक्टर गौतम कुमार शरण, ने हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत, दोनों संस्थान शैक्षणिक और शोध कार्य को बढ़ावा देने के साथ-साथ कैंसर की रोकथाम और इलाज के लिए सहायक स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम भी चलाएंगे। एम्स भोपाल नोडल संस्थान के रूप में कार्य करेगा। इस मौके पर अन्य उपस्थित थे एम्स भोपाल के डीन एकेडमिक प्रोफेसर (डॉ) रजनीश जोशी, रेडिएशन ऑंकोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रोफेसर (डॉ) मनीष गुप्ता आदि।












Click it and Unblock the Notifications