MP के आखिर इस पर्वत पर ही पांडवों ने क्यों काटा था अज्ञातवास, एक लाख गुफाओं का आज भी मिलता है प्रमाण
शहडोल, 16 जुलाई। महाभारत के समय में कौरवों से द्यूत क्रीडा के दौरान पांडवों को हराने के बाद उन्हें 13 वर्षों का वनवास व एक वर्ष के अज्ञात वास पर भेजा था। पांडवों ने वनवास पूरा कर अज्ञातवास के लिए शहडोल जिले के बुढार जनपद के लखबरिया गांव को समय के लिए चुना था।

स्थानीय ग्रामीणों ने दी जानकारी
महाभारत काल में पांडवों ने अपने अज्ञातवास का कुछ समय शहडोल जिले के बुढ़ार क्षेत्र अंतर्गत लखबरिया गांव में भी बिताया था। जनश्रुति और इतिहासकारों के मुताबिक अज्ञातवास के दौरान पांडवों का शहडोल जिले में विचरण रहा है। इस दौरान वे तब के घने जंगलों के बीच अरझुला पहाड़ में पहुंचे। वहां रहते हुए एक ऐसी गुफा बनाई जिसमें 1 लाख कक्ष थे। इसके बाद उसका नाम लखबरिया पड़ गया। यह क्षेत्र मैकल पर्वत श्रृंखला की तराई में स्थित है।
आज भी मिलते हैं प्रमाण
लखबरिया में स्थित गुफाओं का निर्माण दूसरी- तीसरी सदी से 6वीं सदी के दौरान किया गया होगा। जिसके प्रमाण आज भी मिलते हैं। कठोर लाल रेत और मजबूत पहाड़ के चट्टानों से निर्मित इस गुफा में अब कुछ ही कमरे सुरक्षित बचे हैं। बाकी सभी का प्रवेश द्वार मिट्टी से दब गया है।
तलाब से निकलती है प्रतिमाएं
यहां स्थित तालाब से आज भी ऐसी कई प्रतिमाएं निकलती हैं जो यह बताती हैं कि पांडवकालीन समय में यहां उनकी गतिविधियां रही होंगी। लखबरिया की गुफाओं का रहस्य जानने आज भी लोग दूर-दूर से शहडोल जिला पहुंचते हैं।
पुजारियों ने जानकारी दी
पुजारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर पुरातत्व विभाग का धरोहर है तथा इसके संरक्षण की जिम्मेदारी पुरातत्व विभाग की है, और हम इसकी देखरेख करते हैं।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications